कर्नाटक : टीकाकरण को लेकर चामराजनगर जिले के उपायुक्त हुए सख्त, कहा- वैक्सीन नहीं तो 'राशन और पेंशन' भी नहीं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चामराजनगर
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 01 Sep 2021 03:11 PM IST
सार
कर्नाटक के चामराजनगर जिले के उपायुक्त एमआर रवि ने टीकाकरण को लेकर बुधवार के एक बड़ी मुहिम शुरू की है। जिसके तहत उन्होंने जिले में 'वैक्सीन नहीं तो राशन भी नहीं' के नारे के साथ एक अभियान शुरू किया है। इसके बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि राशन सुविधा का लाभ उठाने के लिए, लगभग 2.9 लाख बीपीएल और अंत्योदय कार्डधारकों को अनिवार्य रूप से वैक्सीन लेने की आवश्यकता होगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई