फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Chairman of Competition Commission said giving edge to policies according to need CCI will appoint

कवायद: प्रतिस्पर्धा आयोग के अध्यक्ष ने कहा- जरूरत के मुताबिक नीतियों को दे रहे धार, सीसीआई करेगा नियुक्ति

Sun, 16 Oct 2022 06:36 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Sun, 16 Oct 2022 06:36 AM IST
सार

सीसीआई के अध्यक्ष ने कहा कि भारत में डिजिटल बाजार में विश्व की श्रेष्ठ परिपाटियों को लागू करने के लिए लगातार नीतियों को बेहतर बनाया जा रहा है। इसके लिए सीसीआई के तहत अलग से डिजिटल मार्केट्स एंड डाटा यूनिट (डीएमडीयू) स्थापित करने की प्रक्रिया जारी है, साथ ही कानून, अर्थशास्त्र, वित्त के साथ-साथ नई तकनीक, डाटा और एल्गोरिदम से जुड़े विशेषज्ञ भी भर्ती किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Chairman of Competition Commission said giving edge to policies according to need CCI will appoint
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) के अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता ने शनिवार को कहा कि देश में डिजिटल बाजार से जुड़ी चुनौतियों से निपटने के लिए विशेषज्ञों की नियुक्ति की जाएगी। उन्होने बताया कि आयोग लगातार अपनी नीतियों को धार दे रहा है। सोशल नेटवर्किंग, ऑनलाइन मार्केटप्लेस, एप स्टोर, पेमेंट गेटवे, ऑनलाइन ट्रैवल और फूड सर्विस एग्रीगेटर से जुड़े कई मामले सीसीआई के सामने आ चुके हैं। इन मामलों में डाटा कलेक्शन के तरीके, संदिग्ध लगने वाली भारी छूट और अनुचित लाभ की प्रवृत्तियों जैसे मुद्दे उठे हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारत में डिजिटल बाजार में विश्व की श्रेष्ठ परिपाटियों को लागू करने के लिए लगातार नीतियों को बेहतर बनाया जा रहा है। इसके लिए सीसीआई के तहत अलग से डिजिटल मार्केट्स एंड डाटा यूनिट (डीएमडीयू) स्थापित करने की प्रक्रिया जारी है, साथ ही कानून, अर्थशास्त्र, वित्त के साथ-साथ नई तकनीक, डाटा और एल्गोरिदम से जुड़े विशेषज्ञ भी भर्ती किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


निगरानी बंद नहीं कर सकते
एसोचैम और सीसीआई की तरफ से आयोजित सम्मेलन में गुप्ता ने कहा कि एक नियामक के तौर पर उन चुनौतियों से नजरें नहीं हटा सकते जो बाजार की बड़ी ताकत बनकर उभरे तकनीकी प्लेटफॉर्म बाजार भागीदारों के सामने पेश कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
  • खासतौर पर उन्हें दरकिनार नहीं किया जा सकता, तो डिजिटल बाजार के दिग्गजों से प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं या फिर इनपर निर्भर हैं।


नियमों के बोझ तले दबाना मकसद नहीं
अशोक गुप्ता ने कहा कि सीसीआई का मकसद गैर-जरूरी नियमों के अनुपालन का बोझ डालना नहीं है। बल्कि, देश में व्यावसायिक माहौल को स्वस्थ व प्रतिस्पर्धी बनाए रखना है। उन्होंने बताया, सीसीआई 13 साल पहले स्थापित हुआ। तब से सीमेंट, टायर, रीयल इस्टेट, फार्मा, मनोरंजन, कोयला व डिजिटल बाजार में नियामक के तौर पर दखल दिया है।

  • उन्होंने कहा कि डिजिटल बाजार से जुड़े व्यवसायों में इस तरह परिपाटियां अपनाए जाने की जरूरत है, जो विधिसम्मत हों और नियामक व उद्योग के बीच भरोसा जगाएं। यह भारतीय डिजिटल बाजार को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा के योग्य भी बनाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed