फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   "Chairman Can't Be Cheerleader": Congress Hits Back At Jagdeep Dhankhar

उपराष्ट्रपति पर कांग्रेस का पलटवार: जयराम बोले-सभापति अंपायर, चीयरलीडर नहीं हो सकते, लगाए कई गंभीर आरोप

Fri, 10 Mar 2023 09:14 AM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Fri, 10 Mar 2023 09:14 AM IST
सार

जयराम रमेश ने गुरुवार को एक पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में कहा कि राहुल गांधी ने लंदन में दिए गए अपने भाषण में कुछ जरूरी टिप्पणियां की हैं। इसपर उपराष्ट्रपति का बयान निराशाजनक है।

विज्ञापन
"Chairman Can't Be Cheerleader": Congress Hits Back At Jagdeep Dhankhar
जयराम रमेश और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लंदन में दिए गए राहुल गांधी के बयान की आलोचना करने पर कांग्रेस ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ पर पलटवार किया है। कांग्रेस ने कहा कि उपराष्ट्रपति राज्यसभा के सभापति के तौर पर एक अंपायर होते हैं, वह किसी पार्टी के लिए चीयरलीडर नहीं हो सकते। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ पर जमकर निशाना साधा। 
विज्ञापन

 
जयराम रमेश ने गुरुवार को एक पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में कहा कि राहुल गांधी ने लंदन में दिए गए अपने भाषण में कुछ जरूरी टिप्पणियां की हैं। इसपर उपराष्ट्रपति का बयान निराशाजनक है। उन्होंने आगे कहा कि भारत के उपराष्ट्रपति का कार्यालय संवैधानिक है। इसे संविधान ने राज्यसभा के अध्यक्ष होने की अतिरिक्त जिम्मेदारी प्रदान की है। ऐसे में उन्हें किसी भी राजनीतिक दल के प्रति झुकाव, किसी दल के प्रति पूर्वाग्रह से मुक्त होना चाहिए। राजनीतिक दल के प्रति निष्ठा का त्याग करने की आवश्यकता होती है। 
विज्ञापन


जयराम रमेश ने और क्या कहा? 
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने राहुल गांधी पर की गई उपराष्ट्रपति की टिप्पणी पर हैरानी जताई। कहा कि वह (जगदीप धनखड़) एक ऐसी सरकार के बचाव में उतर आए हैं, जिससे उन्हें संवैधानिक रूप से दूरी बनाई रखनी चाहिए। आगे जयराम रमेश ने राहुल गांधी का बचाव भी किया। कहा, 'राहुल गांधी ने विदेश में ऐसा कुछ नहीं कहा है जो उन्होंने यहां कई बार नहीं कहा है। उनका बयान तथ्यों पर आधारित है और जमीनी सच्चाई बताता है।' कांग्रेस नेता ने कहा कि पिछले दो हफ्तों में विपक्षी दलों से संबंधित संसद के 12 से अधिक सदस्यों ने संसद में उनकी आवाज को दबाने का विरोध करने के लिए विशेषाधिकार हनन के नोटिस दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी बोले जयराम
  • आठ साल में विपक्षी नेताओं के यहां छापेमारी करवाकर सबको डराने की कोशिश की गई है, ताकि लोग आवाज उठाना बंद कर दें। 
  • चैनलों और समाचार पत्रों को ब्लैक आउट किया गया है, छापे मारे गए हैं और इस हद तक डराया गया है कि मीडिया में केवल सरकार की ही बात कही जा रही है। 
  • असहमति रखने वालों को दंडित किया जा रहा है। हम इस शासन के विरोध में सबसे सुसंगत आवाज रहे हैं और ऐसा करना जारी रखेंगे। 

उपराष्ट्रपति ने राहुल पर साधा था निशाना
लंदन में राहुल गांधी के दिए बयानों की उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने आलोचना की थी। उन्होंने कहा था कि इस मुद्दे पर चुप रहा तो संविधान का गलत पक्ष बनूंगा। धनखड़ ने कहा कि जब देश जी-20 की अध्यक्षता कर रहा है तो कुछ लोग हमें बदनाम करने के लिए ओवरटाइम कर रहे हैं। देश के अंदर या बाहर जो भी इस तरह की बातें कर रहा है, वह देश का अपमान है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed