फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Chained to tree: US woman visited Mumbai in June; cops seek clues through locks, keys found at spot

Maharashtra: 10 साल पहले योग सीखने आई थी पेड़ से बंधी मिली अमेरिकी महिला; पुलिस ताले-चाबियों से तलाश रही सुराग

Wed, 31 Jul 2024 10:16 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: पवन पांडेय Updated Wed, 31 Jul 2024 10:16 PM IST
सार

महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले के एक जंगल में जंजीर से पेड़ से बंधी 50 साल की अमेरिकी महिला के मामले में पुलिस का कहना है कि वो जून के महीने मुंबई आई थी। लेकिन उसके मुंबई जाने के पीछे की वजह अभी तक साफ नहीं है।

विज्ञापन
Chained to tree: US woman visited Mumbai in June; cops seek clues through locks, keys found at spot
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग के एक जंगल में पेड़ से जंजीर से बंधी महिला सिंधुदुर्ग पुलिस के लिए पहेली बनी हुई है। पुलिस के मुताबिक महिला जून के महीने में ही मुंबई आई थी, लेकिन इसके पीछे की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हैं। वहीं एक एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस मौके पर मिले तीन जोड़ी ताले और चाबियों के जरिए सुराग तलाश रही है। अपनी जांच का हवाला देते हुए अधिकारी ने कहा कि महिला 10 साल पहले योग और दवा सीखने के लिए तमिलनाडु आई थी। 
विज्ञापन


भारतीय व्यक्ति से महिला ने की थी शादी
अधिकारी ने बताया कि वहां उसने एक भारतीय व्यक्ति से शादी की, कई सालों तक उसके साथ रही और उसने आधार कार्ड भी बनवाया। उन्होंने बताया कि पति से अनबन के बाद ललिता कायी कुछ समय के लिए गोवा में रही और जून में मुंबई भी आई। मुंबई आने के पीछे के मकसद की जांच की जा रहा है। अधिकारी ने बताया कि यह अभी भी स्पष्ट नहीं है कि वह मुंबई में किससे मिली और वह कितने समय तक रही।
विज्ञापन


महिला के पूर्व पति पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज
मामले में एक अधिकारी ने बताया कि सिंधुदुर्ग पुलिस ने उसके पास से एक नोट बरामद किया है, जिसमें उसने लिखा है कि उसने पिछले 25 दिनों से कुछ नहीं खाया है। वहीं पुलिस ने पहले बताया था कि उसका वीजा समाप्त हो चुका था। वहीं सिंधुदुर्ग पुलिस ने महिला को जंगल में लोहे की जंजीर से पेड़ से बांधने के आरोप में उसके पूर्व पति के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि मामला नोट में दी गई जानकारी पर आधारित है, जिसे पुलिस ने उसके कब्जे से बरामद किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला के पास मिले दो ताले और चाबियों के जोड़े
सिंधुदुर्ग के एसपी सौरभ कुमार अग्रवाल ने बताया कि पुलिस ने अभी तक महिला का बयान दर्ज नहीं किया है। हमारी टीमों को अब तक जो जानकारी मिली है, जिसमें यह भी शामिल है कि वह किस अमेरिकी क्षेत्र से ताल्लुक रखती है, उसकी जांच की जा रही है। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि वह कितनी देर तक लोहे की जंजीर से पेड़ से बंधी रही, लेकिन पुलिस को जो नोट मिला है, उसमें लिखा है कि उसने पिछले 25 दिनों से कुछ भी नहीं खाया है। एसपी ने बताया कि जंजीर में ताला लगा था और पेड़ से 8-9 मीटर की दूरी पर चाबियों का एक जोड़ा मिला। भारी बारिश और कीचड़ के कारण चाबियों में जंग लग गई है और पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या वो चाबियां जंजीर पर लगे ताले की हैं। उन्होंने बताया कि महिला के बैग में भी दो समान ताले और चाबियों के जोड़े मिले हैं। 


चरवाहे ने सुनी ंथी महिला की चीखने की आवाज
बता दें कि 27 जुलाई को एक चरवाहे ने यहां से करीब 450 किमी दूर तटीय सिंधुदुर्ग जिले के सोनुरली गांव के जंगल में महिला की चीखें सुनने के बाद उसे एक पेड़ से जंजीरों से बंधा हुआ पाया। उसने पुलिस को सूचना दी, फिलहाल महिला को इलाज के लिए पड़ोसी गोवा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed