फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Chain snatchers gang delhi to bengaluru flights busted by karnataka police

चेन स्नैचिंग के लिए फ्लाइट के जरिए दिल्ली से बंगलूरू जाते थे अपराधी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sun, 21 Feb 2021 02:47 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 21 Feb 2021 02:47 PM IST
विज्ञापन
Chain snatchers gang delhi to bengaluru flights busted by karnataka police
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

कर्नाटक की राजधानी बंगलूरू में पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है जो कि चेन स्नैचिंग के लिए शातिर तरीका अपनाता था। दरअसल यह गिरोह वारदात को अंजाम देने के लिए फ्लाइट के जरिए दिल्ली से बंगलूरू जाता था और फिर पुलिस से बचने के लिए वापस फ्लाइट से ही वापस दिल्ली लौट जाता था।

विज्ञापन


हालांकि इस बार पुलिस ने उन्हें गिरफ्त में ले लिया। पूर्वोत्तर के डीसीपी सीके बाबा के नेतृत्व में एक टीम ने इस गिरोह के छह सदस्यों को उस समय पकड़ा जब वे एक वारदात को अंजाम दे चुके थे।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 14 फरवरी को गिरोह के सदस्यों ने वारदात को अंजाम दे दिया था और 16 जनवरी को सभी वापस लौटने को तैयार थे। लेकिन मुखबिरों की सहायता से पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हवाई अड्डे के लिए रवाना होने से पहले उन सभी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसीपी (पूर्वोत्तर) सीके बाबा ने बताया कि इस गिरोह में सुरेश कुमार, हसीन खान, इरशाद, सलीम, अफरोज शामिल है, इनमें पांच आरोपी दिल्ली के हैं जबकि छठा आरोपी हारिस केरल का है।


पुलिस के मुताबिक, इस गिरोह के दो प्रमुख संदिग्धों ने एक फरवरी को बंगलूरू के लिए उड़ान भरी। दोनों ने बंगलूरू के इलाके की रेकी कर ली और प्लान बनाया कि उनमें से एक दिल्ली के लिए उड़ान भरेगा और दो बाइकर्स के साथ वापस आएगा, लेकिन उनकी इस योजना पर पुलिस ने पानी फेर दिया। आरोपियों के पास से 11 लाख रुपये कीमत के सोने की चेन बरामद हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed