{"_id":"61572b338ebc3e7637774654","slug":"chacha-chaudhary-declared-as-the-mascot-of-the-namami-gange-programme-says-ministry-of-jal-shakti","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल शक्ति मंत्रालय का फैसला: चाचा चौधरी को घोषित किया नमामि गंगे कार्यक्रम का शुभंकर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
जल शक्ति मंत्रालय का फैसला: चाचा चौधरी को घोषित किया नमामि गंगे कार्यक्रम का शुभंकर
Fri, 01 Oct 2021 09:12 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Fri, 01 Oct 2021 09:12 PM IST
सार
गंगा नदी में प्रदूषण के स्तर को कम करने और नदी को पुनर्जीवित करने के लक्ष्य के साथ शुरू की गई नमामि गंगे योजना को अपना शुभंकर मिल गया है।
विज्ञापन
चाचा चौधरी को बनाया गया नमामि गंगे का शुभंकर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
नमामि गंगे कार्यक्रमों का शुभंकर चाचा चौधरी को बनाने का फैसला लिया गया है। यह जानकारी जल संसाधन मंत्रालय ने शुक्रवार को दी। बता दें कि चाचा चौधरी एक भारतीय कॉमिक बुक का चरित्र है जिसे अपने तेज दिमाग के लिए जाना जाता है। बच्चों समेत बड़ों के बीच भी बेहद लोकप्रिय चाचा चौधरी की रचना प्रसिद्ध कार्टूनिस्ट प्राण ने की थी।
विज्ञापन
स्वच्छ गंगा के लिए राष्ट्रीय अभियान ने डायमंड टून्स से हाथ मिलाया है। इसके तहत कॉमिक्स, ई-कॉमिक्स और कार्टून कैरेक्टर वाले एनिमेडेट वीडियो तैयार किए जाएंगे और वितरित किए जाएंगे। इस परियोजना के लिए सरकार ने अनुमानित बजट 2.26 करोड़ रुपये बताया है। इसका उद्देश्य बच्चों में गंगा और अन्य नदियों के प्रति व्यवहार में बदलाव लाना है।
विज्ञापन