फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Chabahar port: India, Iran and Afghanistan agree to open trade corridor

चाबहार बंदरगाह: भारत, ईरान और अफगानिस्तान व्यापार गलियारा खोलने को राजी

Mon, 24 Dec 2018 10:57 PM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव द्विवेदी Updated Mon, 24 Dec 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
Chabahar port: India, Iran and Afghanistan agree to open trade corridor

सामरिक रूप से महत्वपूर्ण चाबहार बंदरगाह को लेकर भारत, ईरान और अफगानिस्तान व्यापार व पारगमन गलियारों के लिए मार्गों पर राजी हो गए हैं। तीनों देशों के अधिकारियों की सोमवार को यहां हुई त्रिपक्षीय बैठक में इसको लेकर सहमति बनी। 

विज्ञापन


विदेश मंत्रालय ने बताया कि भारत, ईरान और अफगानिस्तान के बीच संयुक्त सचिव या महानिदेशक के स्तर पर त्रिपक्षीय चाबहार समझौते के कार्यान्वयन के लिए अनुवर्ती (फॉलोअप) समिति की पहली बैठक हुई। इस मौके पर इंडिया पोर्ट्स ग्लोबल लिमिटेड कंपनी ने अपना कार्यालय खोला और चाबहार में ‘शहीद बेहस्ती’ बंदरगाह का परिचालन शुरू किया। 
विज्ञापन


चाबहार बंदरगाह के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय पारगमन और परिवहन के लिए त्रिपक्षीय पारगमन समझौते के पूर्ण परिचालन पर रचनात्मक चर्चा हुई। इस दौरान अधिकारियों ने तीन देशों के बीच व्यापार और पारगमन गलियारे के लिए मार्गों पर सहमति जताई। इसे जल्द से जल्द अंतिम रूप देने के लिए, पारगमन, सड़कों, रीति-रिवाजों और काउंसलर मामलों में सामंजस्य स्थापित करने के लिए प्रोटोकॉल पर सहमति हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
26 फरवरी, 2019 को चाबहार की क्षमता बढ़ाने और इसे लोकप्रिय बनाने के लिए एक कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। साथ ही मार्ग को आकर्षक बनाने, लाजिस्टिक लागत को कम करने और चाबहार समझौते के सुचारू संचालन के लिए मार्ग प्रशस्त करने के उपायों के निर्धारण के लिए एक अध्ययन भी शुरू किया जाएगा। सचिवों या उप मंत्रियों के स्तर पर दूसरी समन्वय परिषद की बैठक के बाद अगली अनुवर्ती समिति की बैठक भारत में आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed