फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   cetnre will organize year long event on the occasion of Hyderabad Mukti Divas

हैदराबाद मुक्ति दिवस: केंद्र ने की सालभर आयोजनों की घोषणा, 17 सितंबर को जुटेंगे गृह मंत्री और तीन राज्य के CM

Sat, 03 Sep 2022 05:41 PM IST
सुभाष कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुभाष कुमार Updated Sat, 03 Sep 2022 05:41 PM IST
सार

भारत सरकार ने इस उपलक्ष्य में 17 सितंबर 2022 से 17 सितंबर 2023 तक साल भर चलने वाले कार्यक्रमों के आयोजन को मंजूरी दी है।

विज्ञापन
cetnre will organize year long event on the occasion of Hyderabad Mukti Divas
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी - फोटो : PTI

विस्तार

हैदराबाद राज्य की आजादी के 75 साल पूरे होने के मौके पर केंद्र सरकार सालभर कार्यक्रम आयोजित करेगी। केंद्रीय संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह 17 सितंबर को समारोह का उद्घाटन करेंगे। रेड्डी ने बताया कि तेलंगाना, कर्नाटक और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखकर उन्हें हैदराबाद परेड मैदान में आयोजित होने वाले उद्घाटन समारोह में आमंत्रित किया गया है।

विज्ञापन


उन्होंने चिट्ठी में कहा, “मुझे आपको यह बताते हुए खुशी हो रही है कि विभिन्न पक्षों पर विचार करने के बाद भारत सरकार ने हैदराबाद राज्य मुक्ति की 75वीं वर्षगांठ मनाने का निर्णय लिया है। भारत सरकार ने इस उपलक्ष्य में 17 सितंबर 2022 से 17 सितंबर 2023 तक साल भर चलने वाले कार्यक्रमों के आयोजन को मंजूरी दी है।”
विज्ञापन


रेड्डी ने तीनों मुख्यमंत्रियों से यह भी अनुरोध किया कि वे अपने राज्यों में उद्घाटन दिवस मनाने के लिए उचित कार्यक्रम आयोजित करें। हैदराबाद राज्य निजाम शासन के अधीन था और पुलिस ने भारत में इसका विलय कराने के लिए ‘ऑपरेशन पोलो’ नाम से अभियान चलाया था, जो 17 सितंबर 1948 को समाप्त हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय एकता दिवस हो नाम- ओवैसी
एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भी इस कार्यक्रम पर अपनी राय रखी है। उन्होंने कार्यक्रम को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने 17 सितंबर को तेलंगाना में 'हैदराबाद मुक्ति दिवस' मनाने का फैसला किया है। एआईएमआईएम की ओर से, मैंने गृहमंत्री अमित शाह और तेलंगाना के सीएम के चंद्रशेखर राव को पत्र लिखे हैं। मुक्ति के बजाय 'राष्ट्रीय एकता दिवस' कार्यकम के लिए ज्यादा उपर्युक्त हो सकता है। 

भाजपा ने ‘तेलंगाना मुक्ति दिवस’ मनाने की मांग की
भारतीय जनता पार्टी की तेलंगाना इकाई के अध्यक्ष बंडी संजय कुमार ने शनिवार को कहा कि राज्य सरकार को आधिकारिक तौर पर 17 सितंबर को ‘तेलंगाना मुक्ति दिवस’ मनाना चाहिए।


गौरतलब है कि 1948 में इसी दिन निजाम के शासन वाले तत्कालीन हैदराबाद राज्य का भारत संघ में विलय हो गया था। लोकसभा सदस्य कुमार ने एक बयान में कहा कि ऑल इंडिया मजलिस-ए- इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के डर से मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव तेलंगाना मुक्ति दिवस नहीं मनाना चाहते। कुमार ने दावा किया कि राव आधिकारिक तौर पर इस दिवस को नहीं मनाकर उनका अपमान कर रहे हैं, जिन्होंने मुक्ति के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो इसके लिए लड़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed