{"_id":"59b63b174f1c1bf57f8b5dcc","slug":"ceo-of-the-ryan-international-school-files-anticipatory-bail-plea-in-bombay-high-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायन मर्डर केस: स्कूल के CEO ने बॉम्बे हाईकोर्ट से मांगी अग्रिम जमानत","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
रायन मर्डर केस: स्कूल के CEO ने बॉम्बे हाईकोर्ट से मांगी अग्रिम जमानत
amarujala.com- written by: हर्षित गौतम
Updated Mon, 11 Sep 2017 01:03 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
स्कूल के बाथरूम में 7 साल के प्रद्युम्न की हत्या के मामले में सरकार की कार्रवाई के बाद अब स्कूल के सीईओ रायन पिन्टो ने बॉम्बे हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत की मांग की है। अभिभावकों के स्कूल के बाहर जबरदस्त प्रदर्शन के बाद हरियाणा सरकार ने रायन इंटरनेशनल स्कूल के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
कक्षा 2 के छात्र प्रद्युम्न की हत्या के दो दिन बाद स्कूल के प्रबंधन और युवा न्याय अधिनियम के तहत मालिक के खिलाफ एक आपराधिक मामला दर्ज करने का आदेश दिया गया है। पुलिस को सात दिनों में इस मामले में चार्जशीट पेश करनी है।
विज्ञापन
पढ़ें: प्रद्युम्न हत्याकांडः स्कूल के दो अधिकारी गिरफ्तार, निलंबित प्रिंसिपल की तबीयत बिगड़ी
विज्ञापन
वहीं पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए स्कूल के दो अधिकारियों को रविवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। इन अधिकारियों में स्कूल के रीजनल मैनेजर फ्रांसिस थॉमस और एचआर हेड जेयूस थॉमस हैं।
पढ़ें: प्रद्युम्न के पिता की याचिका पर आज दोपहर सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट