फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CEO of Bluecraft Foundation said: 'Priyanka Gandhi joins global jihad'

ब्लूक्राफ्ट फाउंडेशन के CEO बोले: 'प्रियंका गांधी वैश्विक जिहाद से जुड़ीं', इस्राइली PM पर टिप्पणी पर की निंदा

Sat, 27 Jul 2024 06:25 AM IST
विशांत श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Sat, 27 Jul 2024 06:25 AM IST
सार

ब्लूक्राफ्ट डिजिटल फाउंडेशन के सीईओ अखिलेश मिश्रा ने इस्राइली पीएम पर की गई टिप्पणी को लेकर इंदिरा गांधी की आलोचना की है। 

विज्ञापन
CEO of Bluecraft Foundation said: 'Priyanka Gandhi joins global jihad'
प्रियंका गांधी - फोटो : pti

विस्तार

 ब्लूक्राफ्ट डिजिटल फाउंडेशन के सीईओ अखिलेश मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने इस्राइली पीएम पर बयान देकर खुद को और कांग्रेस को वैश्विक जिहाद आंदोलन से जुड़े होने का एलान किया है। प्रियंका के इस झुकाव के घातक परिणाम हो सकते हैं।
विज्ञापन


मिश्रा ने कहा कि अमेरिकी सरकार किसी तीसरे देश के नेता (जो भारत का दुश्मन नहीं है) के साथ कूटनीतिक रूप से कैसे जुड़ती है, यह किसी भारतीय राजनेता के लिए चिंता का विषय नहीं होना चाहिए। फिर भी प्रियंका ने इस पर नाराजगी जताना उचित समझा, इसका मतलब केवल एक ही है कि प्रियंका सार्वजनिक रूप से खुद को और कांग्रेस पार्टी को वैश्विक जिहाद आंदोलन से जुड़ा हुआ घोषित कर रही हैं। मिश्रा ने कहा, जब वैश्विक जिहाद भारत को निशाना बनाएगा तो इसके बहुत बड़े परिणाम होंगे। उदाहरण के लिए, क्या हमने प्रियंका या कांग्रेस को इसी तरह से नाराज होते देखा है जब अमेरिका कूटनीतिक रूप से पाकिस्तान से जुड़ता है? तब कांग्रेस सुविधाजनक रूप से चुप रहती है।
विज्ञापन


भारतीय राष्ट्रीय हित (इस्राइल एक मित्र देश है) के बारे में सोचे बिना वैश्विक जिहाद के साथ कांग्रेस का यह पूर्ण गठबंधन भारत के लिए विनाशकारी परिणाम हो सकता है। हमें इस छिपे हुए खतरे के प्रति खुद को जागरूक करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed