फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Centre writes States to ensure covid management facilities as cases are rising with high pace amid Omicron fear

केंद्र का राज्यों को पत्र: कोरोना के प्रबंधन के लिए तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश, अस्पताल और एंबुलेंस के लिए कही बड़ी बात

Thu, 06 Jan 2022 05:18 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 06 Jan 2022 05:18 PM IST
सार

देश में कोरोना वायरस महामारी की एक बार फिर गंभीर होती स्थिति के बीच केंद्र सरकार ने गुरुवार को सभी राज्यों को एक पत्र लिखा है और सभी जरूरी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के लिए कहा है।

विज्ञापन
Centre writes States to ensure covid management facilities as cases are rising with high pace amid Omicron fear
भारत में कोरोना जांच - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच केंद्र सरकार ने किसी आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों को लेकर राज्यों को पत्र लिखा है। इस पत्र में राज्यों से यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि कोविड प्रबंधन के लिए पर्याप्त स्टाफ, डॉक्टर, बुनियादी ढांचा, बिस्तरों की निगरानी आदि सुविधाओं के साथ जिला और उप जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किए जाएं। 

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जिला और उप-जिला स्तर पर कंट्रोल रूम बनाने, कोरोना संक्रमितों के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था करने और बेड की बुकिंग के लिए कंट्रोल रूम्स के जरिए हरसंभव मदद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। केंद्र ने राज्यों को सलाह दी है कि इन कंट्रोल रूम्स में डॉक्टरों, काउंसलर और वॉलंटियर्स की पूरी तैनाती हो। इसके अलावा एक हेल्पलाइन भी बनाई जाए, जहां लोग आसानी से संपर्क कर सकें और हमसंभव मदद दी जा सके।
विज्ञापन


केंद्र सरकार ने सलाह दी है कि इन कंट्रोल रूम्स में कंप्यूटर होने चाहिए। यहां ब्रॉडबैंड सर्विस होनी चाहिए। कोरोना के मामलों के मुताबिक इन कंट्रोल रूम को हर वक्त सक्रिय रखा जाए। इससे लोगों को मदद दी जाए। केंद्र ने कहा कि कोरोना की जांच, एंबुलेंस की उपलब्धता का रियल टाइम डेटा इन कंट्रोल रूम्स में उपलब्ध होना चाहिए। लोगों को एंबुलेंस और अस्पताल की बुकिंग की पूरी प्रक्रिया समझाई जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र ने कुल आठ बिंदुओं में राज्यों को बताया है कि कंट्रोल रूम्स में एंबुलेंस की सुविधा होनी चाहिए, जिससे लोगों को तत्काल मदद पहुंचाई जा सके। इसके अलावा कंट्रोल रूम पूरे इलाके में खाली बेड के बारे में अपडेट रखे। कंट्रोल रूम्स उन कोरोना पीड़ितों के संपर्क में रहे, जो होम आइसोलेशन में हैं। कंट्रोल रूम के सदस्यों की ओर से इन लोगों को फोन करके हाल जाना जाएगा।

इससे पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने भी कोविड अनरूप व्यवहार अपनाने की अपील की है। उन्होंने गुरुवार को भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, दिल्ली में उन चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों से मुलाकात की, जो कोरोना वायरस महामारी से संक्रमित पाए गए थे। उन्होंने यहां कहा कि हमारे कई चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मी मरीजों की सेवा करते हुए कोरोना वायरस से प्रभावित हुए हैं। मंडाविया ने कहा कि मैं उनके बेहतर स्वास्थ्य की की कामना करता हूं।  


उधर, एम्स के महानिदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया ने कोरोना महामारी को लेकर कहा है कि उचित तरह से मास्क पहनना, हाथ धोते रहना, भीड़ से बचना और टीकाकरण बहुत जरूरी है। घबराएं नहीं, यह एक हल्की बीमारी है, लेकिन हमें सतर्क रहने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed