{"_id":"593fd6a78664198d5d8b4755","slug":"centre-will-not-impose-restrictions-on-choice-of-food-rajnath-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसी के भी भोजन की पसंद के अधिकारों का हनन नहीं कर रही सरकार: गृहमंत्री","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
किसी के भी भोजन की पसंद के अधिकारों का हनन नहीं कर रही सरकार: गृहमंत्री
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
Updated Tue, 13 Jun 2017 05:42 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार किसी के भोजन के पसंद पर कोई रोक नहीं लगा रही है, और न ही ऐसी कोई मंशा सरकार की है।
राजनाथ सिंह ने मिजोरम की राजधानी आईजोल में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान ये बातें कहीं। जिस समय राजनाथ सिंह आईजोल में थे, उस समय आईजोल में केंद्र सरकार के पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के नोटिफिकेशन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहा था।
राजनाथ सिंह ने आईजोल में साफ कहा कि सरकार किसी के भी भोजन के पसंद के मसले में कोई हस्तक्षेप नहीं करेगी। वो बीफ बैन के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शनों पर पूछे गए सवाल के जवाब में बोल रहे थे। इस दौरान केंद्रीय गृहराज्यमंत्री किरेन रिजिजू भी मौजूद रहे।
केंद्रीय पर्यावरण मंत्री हर्षवर्धन ने भी कहा कि सरकार किसी के भी भोजन के आदतों पर कोई हस्तक्षेप नहीं करेगी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि देश के नॉर्थ-ईस्ट वाले हिस्से में बीफ आम भोजन की आदतों में शुमार है। इसलिए केंद्र सरकार के नोटिफिकेशन के खिलाफ यहां जोरदार विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं।

#Govt does not intend to alter FoodHabits of people and put businesses in this sector to trouble: #HarshVardhan.
— Press Trust of India (@PTI_News) 13 June 2017