फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Centre warns employees of action if their transfer requests forwarded from ministers MPs news in Hindi CSS ASO

केंद्र की चेतावनी: तबादले के लिए मंत्रियों-सांसदों के जरिए आया अनुरोध तो होगी अनुशासनात्मक कार्रवाई

Sun, 05 Dec 2021 09:12 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 05 Dec 2021 09:12 PM IST
सार

अपनी पसंद की जगह पर तबादले के लिए मंत्रियों या सांसदों की सिफारिश लगवाने वाले कर्मचारियों के लिए केंद्र ने चेतावनी जारी की है।

विज्ञापन
Centre warns employees of action if their transfer requests forwarded from ministers MPs news in Hindi CSS ASO
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

केंद्र सरकार ने केंद्रीय सचिवालय सेवा (सीएसएस) कैटर के तहत आने वाले सहायक अनुभागीय अधिकारियों को चेतावनी दी है कि अगर उनके तबादले के लिए अनुरोध मंत्रियों या संसद सदस्यों के जरिए आए तो उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन


कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग की ओर से इस संबंध में जारी एक आदेश में कहा गया है कि विभाग को सीएसएस कैटर में एएसओ ग्रेड में विभिन्न मंत्रालयों में संलग्न या बाहरी अधिकारियों के निजी या स्वास्थ्य के आधार पर तबादलों के बड़ी संख्या में अनुरोध मिल रहे हैं।
विज्ञापन


सीएसएस की जिम्मेदारी मुख्य तौर पर केंद्रीय सचिवालय में मध्य स्तर के पदों का प्रबंधन करना है, जो कि केंद्र सरकार का मुख्यालय है। केंद्रीय सचिवालय में केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के कार्यालय स्थित हैं, जो कि अधिकतर राष्ट्रीय राजधानी में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस आदेश में कहा गया है कि इनमें से तबादलों के कई अनुरोध मंत्रियों या संसद सदस्यों का नामित अधिकारियों के माध्यम से आते हैं और ऐसे मामलों को लेकर प्राधिकरण ने अब सख्त रुख अपनाया है। बता दें कि एएसओ 'ग्रुप बी' के गैर राजपत्रित अधिकारी होते हैं।


विभाग ने कहा कि इस तरह के कदम उठाने वाले हर कर्मचारी के खिलाफ अनुशासनात्मक और नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। इसमें कहा गया है कि कर्मचारी को अपने निजी हित के लिए किसी अधिकारी पर बाहरी दबाव डालने की कोशिश नहीं करनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed