फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Centre signs tripartite pact to solve problems of Tripura's indigenous people

Home Minister: 'आज त्रिपुरा के लिए ऐतिहासिक दिन', त्रिपक्षीय समझौते के बाद बोले अमित शाह

Sat, 02 Mar 2024 02:50 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Sat, 02 Mar 2024 02:50 PM IST
सार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि आज इस समझौते के साथ हमने इतिहास का सम्मान किया है। गलतियों को सुधारा है और आज की वास्तविकता को स्वीकार करके भविष्य की ओर देखा है।

विज्ञापन
Centre signs tripartite pact to solve problems of Tripura's indigenous people
त्रिपक्षीय समझौते के दौरान मौजूद अमित शाह - फोटो : एएनआई

विस्तार

आज भारत सरकार, त्रिपुरा सरकार और स्वदेशी प्रगतिशील क्षेत्रीय गठबंधन के बीच एक समझौते पर हस्ताक्षर हुआ। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा मौजूद रहे। 

विज्ञापन


गलतियों को सुधारा है
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, 'आज त्रिपुरा के लिए ऐतिहासिक दिन है। आज इस समझौते के साथ हमने इतिहास का सम्मान किया है। गलतियों को सुधारा है और आज की वास्तविकता को स्वीकार करके भविष्य की ओर देखा है। इतिहास जो है उसे कोई नहीं बदल सकता, उसमें हुई गलतियों को सीखकर और आज की वास्तविकताओं को ध्यान में रखते हुए, हम निश्चित रूप से आगे बढ़ सकते हैं।'
विज्ञापन


भाजपा की त्रिपुरा सरकार ने निभाई अहम भूमिका

उन्होंने कहा, 'त्रिपुरा स्वदेशी प्रगतिशील क्षेत्रीय गठबंधन, जिसे लोकप्रिय रूप से टिपरा मोथा के नाम से जाना जाता है, और सभी आदिवासी दलों ने रचनात्मक भूमिका निभाई है और त्रिपुरा में भाजपा सरकार ने भी इस समझौते के लिए ईमानदारी से काम किया है। मुख्यमंत्री माणिक साहा ने भी गहनता से अध्ययन कर इसे अंजाम तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।'

विज्ञापन
विज्ञापन


शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के दौरान पूर्वोत्तर राज्यों में 11 शांति और सीमा समाधान समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। उन्होंने कहा कि उग्रवादी समूह नेशनल लिबरेशन फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (एनएलएफटी) के साथ शांति समझौते पर पहले हस्ताक्षर किए गए और लोकसभा चुनाव से पहले पूर्वोत्तर के लिए यह अंतिम समझौता होगा। 


इसलिए हुआ समझौता
टिपरा मोथा सुप्रीमो प्रद्योत देबबर्मा स्थानीय लोगों की समस्याओं के स्थायी समाधान की मांग को लेकर आमरण अनशन पर थे। केंद्र सरकार के वार्ताकारों के आश्वासन के बाद वह राष्ट्रीय राजधानी आए और समझौते के लिए सहमत हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed