फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Centre rushes Wildlife Crime Control Bureau team to Odisha as poachers kill forester in Simlipal National Park

Odisha: सिमलीपाल नेशनल पार्क में शिकारियों ने की वनपाल की हत्या, केंद्र ने WCCB की टीम को ओडिशा भेजा

Sun, 18 Jun 2023 02:19 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, भुवनेश्वर।
पीटीआई, भुवनेश्वर। Published by: देव कश्यप Updated Sun, 18 Jun 2023 02:19 PM IST
सार

केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि घटना के सिलसिले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। मंत्री ने शनिवार को एक ट्वीट में कहा, आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनमें से एक को हिरासत में ले लिया गया है। एक देसी बंदूक भी जब्त की गई है।

विज्ञापन
Centre rushes Wildlife Crime Control Bureau team to Odisha as poachers kill forester in Simlipal National Park
सिमलीपाल नेशनल पार्क, ओडिशा। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ओडिशा के मयूरभंज जिले के सिमलीपाल नेशनल पार्क में शिकारियों द्वारा एक वन विभाग के अधिकारी की हत्या के बाद केंद्र ने राज्य मशीनरी का सहयोग करने के लिए वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो (WCCB) की एक टीम भेजी है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


सिमलीपाल दक्षिण के ऊपरी बरहाकामुडा (Barhakamuda) रेंज के तहत गमचाचारण (Gamchacharan) के पास पांच अन्य कर्मचारियों के साथ गश्त कर रहे वन विभाग के एक अधिकारी की शिकारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक अधिकारी की पहचान माथी हंसदा (40) के रूप में हुई है।
विज्ञापन


केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि घटना के सिलसिले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। मंत्री ने शनिवार को एक ट्वीट में कहा, आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनमें से एक को हिरासत में ले लिया गया है। एक देसी बंदूक भी जब्त की गई है। उन्होंने कहा कि प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा वन्यजीव संरक्षण अधिनियम और आईपीसी के तहत कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने जताया दुख
मंत्री ने एक अन्य ट्वीट में कहा, "कर्तव्य के निर्वहन में शहीद हुए हमारे योद्धा के खोने पर मुझे गहरा दुख हुआ है। हम उनके बलिदान को सलाम करते हैं और अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं।एमओईएफसीसी (MOEFCC) ने पहले ही मामले का संज्ञान ले लिया है और वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो की एक टीम को राज्य मशीनरी का सहयोग करने के लिए भेजा जा रहा है।"


सिमलीपाल टाइगर रिजर्व के क्षेत्र निदेशक प्रकाश चंद गोगिनेनी ने कहा कि माथी हंसदा (Mathi Hansda) के सीने में कई गोलियां लगी थीं। उन्हें करंजिया अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बता दें, इससे पहले 22 मई को वन रक्षक बिमल कुमार जेना को भी शिकारियों ने गोली मार दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed