फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Centre: Renuka Kumar appointed as Secretary of Ministry of Minority Affairs

केंद्र: नौकरशाही में बड़ा फेरबदल, रेणुका कुमार को अल्पसंख्यक मामलों का सचिव नियुक्त किया

Fri, 18 Jun 2021 05:50 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Fri, 18 Jun 2021 05:50 AM IST
विज्ञापन
Centre: Renuka Kumar appointed as Secretary of Ministry of Minority Affairs
सचिव रेणुका कुमार - फोटो : amar ujala

केंद्र सरकार ने बृहस्पतिवार को नौकरशाही में बड़ा फेरबदल किया। वरिष्ठ नौकरशाह रेणुका कुमार को अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय जबकि संजय कुमार सिंह को प्रशासनिक सुधार एवं जन शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) में सचिव नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन


रेणुका उत्तर प्रदेश काडर की 1987 बैच की आईएएस अधिकारी हैं
कार्मिक मंत्रालय के आदेश के मुताबिक, उत्तर प्रदेश काडर की 1987 बैच की आईएएस अधिकारी कुमार फिलहाल अपने मूल काडर राज्य में तैनात है। उन्हें प्रमोद कुमार दास की जगह नियुक्त किया गया है जो 30 जून को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। मध्यप्रदेश काडर के 1987 बैच के आईएएस अधिकारी सिंह इंदेवर पांडेय की जगह लेंगे।
विज्ञापन


पांडेय को महिला और बाल कल्याण मंत्रालय में सचिव बनाया गया है। पश्चिम बंगाल काडर के 1988 बैच के आईएएस अधिकारी पांडेय को अप्रैल में डीएआरपीजी में सचिव बनाया गया था। सिंह अभी भारतीय कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग में विशेष सचिव और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद में सचिव हैं। वह पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग के सचिव भी होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने मनोज कुमार परीदा को राष्ट्रीय प्राधिकरण रासायनिक हथियार समझौता के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त करने को मंजूरी दे दी है। उनकी रैंक और वेतनमान भारत सरकार के सचिव के स्तर का होगा।


परीदा अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम और केंद्रशासित प्रदेश (एजीएमयूटी) काडर के 1986 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के सचिव बी आनंद रक्षा मंत्रालय में पूर्व सैनिक कल्याण विभाग के सचिव होंगे। वह रविकांत का स्थान लेंगे जो इस महीने के अंत में सेवानिवृत्त हो रहे हैं। अल्पसंख्यक मंत्रालय में विशेष सचिव एसके देव वर्मन को राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग में सचिव नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed