फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   centre provide z plus security cover to nia former chief dinkar gupta in these states

NIA: केंद्र सरकार ने एनआईए के पूर्व प्रमुख दिनकर गुप्ता को दी जेड प्लस सुरक्षा, इन राज्यों में रहेगी लागू

Thu, 16 May 2024 02:26 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 16 May 2024 02:26 PM IST
सार

केंद्र सरकार ने एनआईए के पूर्व प्रमुख दिनकर गुप्ता को जेड प्लस सुरक्षा देने का फैसला किया है। पंजाब के खुफिया विभाग के प्रमुख के तौर पर पंजाब में कट्टरपंथी तत्वों को नियंत्रण में रखने में दिनकर गुप्ता ने अहम भूमिका निभाई थी।

विज्ञापन
centre provide z plus security cover to nia former chief dinkar gupta in these states
एनआईए के पूर्व प्रमुख दिनकर गुप्ता - फोटो : एएनआई

विस्तार

केंद्र सरकार ने एनआईए के पूर्व प्रमुख दिनकर गुप्ता को जेड प्लस सुरक्षा देने का फैसला किया है। ये सुरक्षा सीआरपीएफ देगी और पंजाब, चंडीगढ़ और दिल्ली में दिनकर गुप्ता के लिए जेड प्लस सुरक्षा लागू रहेगी। सरकार के आदेश के अनुसार, मार्च 2024 से यह लागू हो गई है। 1987 बैच के पंजाब कैडर के आईपीएस अधिकारी दिनकर गुप्ता जून 2022 से लेकर 31 मार्च 2024 तक एनआईए प्रमुख के पद पर रहे। दिनकर गुप्ता पंजाब के पुलिस महानिदेशक (खुफिया) पद पर भी सेवाएं दे चुके हैं। 
विज्ञापन


खतरे की आशंका को देखते हुए बढाई गई सुरक्षा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, खालिस्तानी आतंकी समूहों से बढ़ते खतरे को देखते हुए सरकार ने दिनकर गुप्ता का सुरक्षा कवर बढ़ाने का फैसला किया है। सरकार को खुफिया जानकारी मिली है कि अहम पदों पर काम कर चुके अधिकारियों को आतंकवादी समूहों से खतरा है। खासकर कनाडा में खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद से चरमपंथी गुट ज्यादा आक्रामक हो गए हैं। 
विज्ञापन


दिनकर गुप्ता का पंजाब पुलिस में कार्यकाल उपलब्धियों से भरा रहा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पंजाब में संगठित अपराध से निपटने के लिए दिनकर गुप्ता ने पुलिस अधिकारियों की एक टीम गठित की थी। उस दौरान पंजाब के 38 ए-लिस्ट गैंगस्टर्स में से 21 को या तो गिरफ्तार कर लिया गया था या फिर उन्हें मार दिया गया था। पंजाब के खुफिया विभाग के प्रमुख के तौर पर पंजाब में कट्टरपंथी तत्वों को नियंत्रण में रखने में दिनकर गुप्ता ने अहम भूमिका निभाई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed