फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Centre places purchase order with SII for 66 cr Covishield doses to be supplied by December 2021

टीकाकरण: सरकार ने सीरम इंस्टीट्यूट को दिया कोविशील्ड की 66 करोड़ डोज का ऑर्डर, दिसंबर तक सप्लाई की उम्मीद

Thu, 09 Sep 2021 09:39 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 09 Sep 2021 09:39 PM IST
सार

मंत्रालय ने अगस्त-सितंबर के बीच कोविशील्ड की 37.50 करोड़ खुराक का ऑर्डर दिया था और एसआईआई सितंबर के मध्य तक इस आपूर्ति को पूरा करने जा रहा है।

विज्ञापन
Centre places purchase order with SII for 66 cr Covishield doses to be supplied by December 2021
कोविशील्ड कोरोना वैक्सीन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्र सरकार ने कोरोना के खिलाफ जारी जंग में टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाने के लिए कमर कस ली है। इसी के मद्देनजर सरकार ने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) को कोरोना की वैक्सीन कोविशील्ड की 66 करोड़ खुराक का ऑर्डर दिया है। आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि इस ऑर्डर को सीरम दिसंबर तक पूरा कर सकता है। 

विज्ञापन


यह बात ऐसे समय सामने आई है, जब एसआईआई में सरकार और नियामक मामलों के निदेशक प्रकाश कुमार सिंह ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को बताया है कि फर्म सितंबर के महीने में कोविशील्ड की 20.29 करोड़ खुराक की आपूर्ति कर पाएगी। पुणे स्थित फर्म ने कोविशील्ड की निर्माण क्षमता को प्रति माह 20 करोड़ से अधिक खुराक तक बढ़ा दिया है।
विज्ञापन


एक आधिकारिक सूत्र ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्रालय ने जुलाई में भारत बायोटेक को कोवाक्सिन की 28.50 करोड़ खुराक की आपूर्ति का ऑर्डर दिया था, लेकिन कंपनी अभी तक इसकी आपूर्ति शुरू नहीं कर पाई है। सूत्रों के मुताबिक, भारत बायोटेक कोवाक्सिन की पांच करोड़ खुराक की आपूर्ति पूरी करने के करीब है, जिसके लिए स्वास्थ्य मंत्रालय ने 12 मार्च को ऑर्डर दिया था। मंत्रालय ने अगस्त-सितंबर के बीच कोविशील्ड की 37.50 करोड़ खुराक का ऑर्डर दिया था और एसआईआई सितंबर के मध्य तक इस आपूर्ति को पूरा करने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगस्त तक 60 करोड़ खुराक सप्लाई कीं
31 अगस्त को जब देश में कोरोना वैक्सीनेशन का आंकड़ा 65 करोड़ के पार हुआ था, उस वक्त सिंह ने नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ. वीके पॉल और केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण को बताया था कि सीरम अब तक अकेले 60 करोड़ से ज्यादा कोरोना वैक्सीन की सप्लाई कर चुका है। उन 60 करोड़ वैक्सीन में जनवरी में 2.1 करोड़, फरवरी में 2.5 करोड़, मार्च में 4.73 करोड़, अप्रैल में 6.25 करोड़, मई में 5.96 करोड़, जून में 9.68 करोड़, जुलाई में 12.37 करोड़ और अगस्त में 16.92 करोड़ से अधिक वैक्सीन की खुराक शामिल हैं।  


मई में शाह को लिखा था पत्र
इससे पहले मई में सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को एक पत्र लिखा था। इसमें बताया गया था कि उसके कर्मचारी महामारी के कारण विभिन्न चुनौतियों के बावजूद चौबीसों घंटे काम कर रहे हैं और कंपनी की वैक्सीन बनाने की क्षमता को बढ़ाने में अहम योगदान दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed