फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Centre must act, protect minorities in Bangladesh: Mamata Banerjee

West Bengal: ममता बनर्जी बोलीं- बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए केंद्र

Wed, 11 Dec 2024 04:37 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दीघा (पश्चिम बंगाल)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दीघा (पश्चिम बंगाल) Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 11 Dec 2024 04:37 PM IST
सार

West Bengal: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि हम बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा चाहते हैं। केंद्र को इस मामले में कदम उठाना चाहिए। उन्हें उन लोगों को भी वापस लाना चाहिए जो भारत आना चाहते हैं।

विज्ञापन
Centre must act, protect minorities in Bangladesh: Mamata Banerjee
ममता बनर्जी - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को केंद्र सरकार से बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की और यह भी कहा कि जो लोग वापस भारत आना चाहते हैं, उन्हें वापस लाया जाए। बनर्जी ने यह बात दीघा में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। मुख्यमंत्री दीघा में जगन्नाथ मंदिर के निर्माण की प्रगति का जायजा लेने के लिए दो दिवसीय दौरे पर हैं।  

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा, हम बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा चाहते हैं। केंद्र को इस मामले में कदम उठाना चाहिए। उन्हें उन लोगों को भी वापस लाना चाहिए जो भारत आना चाहते हैं। ममता ने आरोप लगाया कि कुछ लोग जानबूझकर फर्जी वीडियो फैलाकर सांप्रदायिक तनाव पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। 
विज्ञापन


बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यक कुल आबादी का करीब आठ फीसदी हैं, जो हाल के महीनों में हिंसा का शिकार हुए हैं। इस साल अगस्त में शेख हसीना की अवामी लीग सरकार गिरने के बाद से बांग्लादेश में करीब 50 जिलों में हिंदू समुदाय पर हमले हुए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार को इस मुद्दे पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए और बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विपक्षी नेताओं की ओर से 'इंडिया' ब्लॉक की नेता के रूप में समर्थन मिलने पर ममता बनर्जी ने कहा, मैं सभी नेताओं की आभारी हूं, जिन्होंने सम्मान दिया है। मैं सभी के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करती हूं। वे स्वस्थ रहें, उनकी पार्टी स्वस्थ रहे। भारत स्वस्थ रहे। 

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed