फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   centre misuse Ed to topple congress govt in karnataka

Karnataka: 'कर्नाटक में कांग्रेस सरकार गिराने के लिए ED का इस्तेमाल कर रही सरकार', राजस्व मंत्री गौड़ा का बयान

Thu, 18 Jul 2024 06:14 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: बशु जैन Updated Thu, 18 Jul 2024 06:14 PM IST
सार

मंत्री ने कहा कि ईडी ने उस घोटाले की जांच शुरू की, जिसका अधिकार हमारे पास है। जबकि भाजपा नेता जिन घोटालों में शामिल हैं, उनकी जांच नहीं की गई। पिछले चार साल में सभी बोर्ड और निगम में घोटाले सामने आए, लेकिन ईडी ने उनकी जांच नहीं की। 

विज्ञापन
centre misuse Ed to topple congress govt in karnataka
कर्नाटक के राजस्व मंत्री कृष्णा बायर गौड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कर्नाटक के राजस्व मंत्री कृष्णा बायर गौड़ा का कहना है कि केंद्र कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार को गिराने के लिए ईडी का इस्तेमाल कर रहा है। राज्य में हुए वाल्मिकी कॉरपोरेशन घोटाले में गिरफ्तार लोगों पर ईडी वरिष्ठ नेताओं का नाम बताने का दबाव बना रही है। गौड़ा ने दावा किया कि झारखंड, दिल्ली, केरल, तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल की तरह की केंद्र कर्नाटक में भी ईडी के जरिये सरकार पर दबाव बना रहा है। 

विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि ईडी, आयकर विभाग और सीबीआई के जरिये विपक्ष को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी ने कानूनी लड़ाई लड़ने की तैयारी कर ली और लोकतंत्र को बचाने के लिए सड़क पर उतरेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा को अहसास हो गया है कि वह 2019 की तरह कांग्रेस और जदएस सरकार को गिरा नहीं सकती है। इसलिए अब ईडी का सहारा लिया जा रहा है। 
विज्ञापन


उन्होंने ईडी पर घोटाले में शामिल आरोपियों के खिलाफ अच्छी कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। ईडी घोटालेबाजों को गिरफ्तार नहीं कर रही है। मंत्री ने कहा कि ईडी ने उस घोटाले की जांच शुरू की, जिसका अधिकार हमारे पास है। जबकि भाजपा नेता जिन घोटालों में शामिल हैं, उनकी जांच नहीं की गई। पिछले चार साल में सभी बोर्ड और निगम में घोटाले सामने आए, लेकिन ईडी ने उनकी जांच नहीं की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौड़ा ने कहा कि एक रिपोर्ट के मुताबिक ईडी ने 400 फीसदी ज्यादा केस दर्ज किए हैं। इनमें से 95 फीसदी केस विपक्षी पार्टियों के नेताओं के खिलाफ दर्ज किए गए हैं। जबकि शेष पांच फीसदी केस भाजपा और उसे सहयोगी दलों के नेताओं के खिलाफ दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि एक बार जो घोटालेबाज भाजपा का सदस्य बन जाता है, तो उसका केस बंद कर दिया जाता है। ऐसा हमने महाराष्ट्र, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, बिहार और असम में देखा है। 

 
यह था मामला
कर्नाटक की महर्षि वाल्मिकी अनुसूचित जनजाति विकास निगम में लेखा विभाग के अधीक्षक चंद्रशेखर पी ने 26 मई को आत्महत्या कर ली थी। उन्होंने एक सुसाइड नोट छोड़ा था। इसके बाद निगम में बड़ा घोटाला सामने आया। नोट में निगम के खाते से 187 करोड़ रुपये अवैध तरीके से ट्रांसफर किए गए। इसमें से 88.62 करोड़ रुपये आईटी कंपनी और हैदराबाद की एक सहकारी बैंक में अवैध रूप से भेजे गए। घोटाले का आरोप लगने के बाद अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री बी नागेंद्र ने छह जून को इस्तीफा दे दिया था। मौजूदा समय में वे ईडी की हिरासत में हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed