{"_id":"581121814f1c1b2f77bc46b7","slug":"centre-may-announce-2-da-for-staff-pensioners","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली तोहफा: केंद्र सरकार आज करेगी 2 फीसदी महंगाई भत्ते की घोषणा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
दिवाली तोहफा: केंद्र सरकार आज करेगी 2 फीसदी महंगाई भत्ते की घोषणा
एजेंसी/ नई दिल्ली
Updated Thu, 27 Oct 2016 03:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपावली से पहले केंद्र सरकार अपने 50 लाख कर्मचारियों और 58 लाख पेंशनभोगियों को दो फीसदी महंगाई भत्ते का तोहफा दे सकती है। बृहस्पतिवार को होने वाली केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में इस पर मुहर लगाई जाएगी। यह फैसला एक जुलाई 2016 से प्रभावी हो सकता है।
सूत्रों ने बताया कि कैबिनेट की बैठक के एजेंडे में कर्मचारियों को दो फीसदी महंगाई भत्ता और पेंशनभोगियों को दो फीसदी महंगाई राहत देने का मामला शामिल है। इससे पहले सरकार ने इस साल महंगाई भत्ते में छह फीसदी की वृद्धि कर इसे मूल वेतन का 125 फीसदी कर दिया था। बाद में सातवें वेतन आयोग की सिफारिशो में इस महंगाई भत्ते को मिला दिया गया।
केंद्रीय कर्मचारी संघ तीन फीसदी महंगाई भत्ते की मांग कर रहे हैं। केंद्रीय सरकारी कर्मचारी परिसंघ के अध्यक्ष केकेएन कुट्टी ने कहा कि एक जुलाई 2015 से 30 जून 2016 तक औद्योगिक कामगारों के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक का औसत 2.92 फीसदी रहा। इसलिए संघ ने तीन फीसदी महंगाई भत्ते की मांग की है।