फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Centre intervention in state governance undermines federal principles says Mallikarjun Kharge

Politics: 'राज्य शासन में केंद्र के हस्तक्षेप से कमजोर हो रहा संघवाद का सिद्धांत', खरगे का सरकार पर हमला

Sun, 04 Feb 2024 09:23 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, त्रिशूर (केरल)
पीटीआई, त्रिशूर (केरल) Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 04 Feb 2024 09:23 PM IST
सार

खरगे केरल के त्रिशूर जिले में केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) की एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने यह भी कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी के नेताओं में पंडित जवाहरलाल नेहरू जैसी राजनीतिक कौशल की कमी है।

विज्ञापन
Centre intervention in state governance undermines federal principles says Mallikarjun Kharge
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खऱगे - फोटो : ANI

विस्तार

बिहार और झारखंड में मची सियासी उठल-पुथल के बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य शासन में केंद्र का हस्तक्षेप संघवाद के सिद्धांतों को कमजोर करता है। राज्यों की राजनीतिक स्वायत्तता को कमजोर करने का प्रयास लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है।

विज्ञापन


'गरीब जनता और महिलाओं को कुचल रही सरकार'
खरगे ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार न केवल राज्य सरकारों को परेशान कर रही है, बल्कि देश की गरीब जनता और महिलाओं को कुचल भी रही है। दरअसल, खरगे केरल के त्रिशूर जिले में केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) की एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने यह भी कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी के नेताओं में पंडित जवाहरलाल नेहरू जैसी राजनीतिक कौशल की कमी है।
विज्ञापन


'देश के लोकतांत्रिक ढांचे को बनाए रखना होगा'
उन्होंने कहा कि हमें अपने अधिकारों की रक्षा करनी होगी। अपने देश के लोकतांत्रिक ढांचे को बनाए रखना होगा और इसके लिए एकजुट होना जरूरी है। केरल में यूडीएफ गठबंधन के साथ कांग्रेस पार्टी इन हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन


'महंगाई और बेरोजगारी से जनता त्रस्त'
उन्होंने कहा कि देश में महंगाई और बेरोजगारी ने लोगों को परेशान कर रखा है। उनका जीवन यापन मुश्किल हो गया है। भाजपा शासन ने सार्वजनिक क्षेत्र को पूरी तरह से खत्म करने और केवल निजी क्षेत्र को समर्थन देने का फैसला किया है। देश में मौजूद बेरोजगारी और मुद्रास्फीति के संयोजन ने प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में गरीबों के संघर्ष को बदतर बना दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed