फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Centre informed Lok Sabha that 10 states withdraw general consent to CBI to investigate cases

Lok Sabha: '10 राज्यों ने मामलों की जांच के लिए CBI को दी गई सहमति वापस ली', सदन में बोले कार्मिक राज्य मंत्री

Wed, 20 Dec 2023 03:04 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Wed, 20 Dec 2023 03:04 PM IST
सार

डीएसपीई अधिनियम की धारा-6 के तहत सीबीआई का गठन किया गया है। इस प्रावधान के तहत, डीएसपीई का एक सदस्य यानी सीबीआई संबंधित राज्य सरकार की सहमति के बिना उस राज्य में अपनी शक्तियों और अधिकार क्षेत्र का प्रयोग नहीं कर सकती है।

विज्ञापन
Centre informed Lok Sabha that 10 states withdraw general consent to CBI to investigate cases
सीबीआई - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सरकार ने बुधवार को लोकसभा में बताया कि तमिलनाडु और तेलंगाना सहित 10 राज्यों ने अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में मामलों की जांच के लिए सीबीआई को दी गई सामान्य सहमति वापस ले ली है।

विज्ञापन


इसलिए होती है अनुमति की जरूरत
दिल्ली विशेष पुलिस स्थापना (डीएसपीई) अधिनियम, 1946 की धारा 6 के अनुसार, केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को अपने अधिकार क्षेत्र में जांच करने के लिए संबंधित राज्य सरकारों से सहमति की आवश्यकता होती है। डीएसपीई अधिनियम की धारा-6 के तहत सीबीआई का गठन किया गया है। इस प्रावधान के तहत, डीएसपीई का एक सदस्य यानी सीबीआई संबंधित राज्य सरकार की सहमति के बिना उस राज्य में अपनी शक्तियों और अधिकार क्षेत्र का प्रयोग नहीं कर सकती है। कई गैर-भाजपा राज्यों ने सीबीआई से आम सहमति वापस लेते हुए आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार गैर-भाजपा शासित राज्यों में राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ एजेंसी का दुरुपयोग कर रही है।
विज्ञापन


इन राज्यों ने ली सहमति वापस
कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि पंजाब, झारखंड, केरल, राजस्थान, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, मिजोरम, तेलंगाना, मेघालय और तमिलनाडु ने सामान्य सहमति वापस ले ली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


धारा 6 में संशोधन करने का प्रस्ताव?
यह पूछे जाने पर कि क्या केंद्र सरकार का डीएसपीई अधिनियम की धारा 6 में संशोधन करने का प्रस्ताव है। इस पर मंत्री ने कहा नहीं।

एजेंसी को अधिकार देने की जरूरत
कुछ राज्यों द्वारा सामान्य सहमति वापस लिए जाने से महत्वपूर्ण मामलों की जांच करने की सीबीआई की शक्तियों में गंभीर सीमाओं के कारण होने की बात पर जोर देते हुए एक संसदीय समिति ने हाल ही में कहा था कि एक नया कानून बनाने और संघीय एजेंसी को व्यापक अधिकार देने की सख्त जरूरत है ताकि वह 'राज्य की सहमति और हस्तक्षेप' के बिना मामलों की जांच कर सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed