फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Centre has granted a year extension of tenure to SSC chairman Ashim Khurana

पेपर लीक मामले के तीन महीने बाद एसएससी प्रमुख का कार्यकाल एक साल के लिए और बढ़ा

Sat, 19 May 2018 11:45 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 19 May 2018 11:45 AM IST
विज्ञापन
Centre has granted a year extension of tenure to SSC chairman Ashim Khurana

तीन महीने पहले कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) द्वारा करवाए जाने वाले संयुक्त स्नातक स्तर (टायर-2) की परीक्षा में कथित तौर पर पेपर लीक हो गया था। इस मामले के सामने आने के बाद केंद्र सरकार ने एसएससी के अध्यक्ष आशिम खुराना का कार्यकाल एक और साल के लिए बढ़ा दिया है। इसके लिए बकायदा एसएससी के नियमों में बदलाव कर पद के लिए अधिकतम आयु सीमा को बढ़ाया गया है। 

विज्ञापन


गुजरात कैडर के आईएएस अधिकारी खुराना को दिसंबर 2015 में एसएससी का अध्यक्ष बनाया गया था। उनका कार्यकाल 62 साल की उम्र होने पर इस साल 12 मई को खत्म हो रहा था। दो दिन बाद कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग ने एक नोट जारी किया जिसमें बताया गया था कि एसएससी के अध्यक्ष के तौर पर खुराना के कार्यकाल को एक और साल के लिए बढ़ा दिया गया है। 
विज्ञापन


इस नोट के साथ ही यह साफ किया गया है कि एसएससी के नियमों में बदलाव करके अक्ष्यक्ष पद के लिए किसी व्यक्ति की अधिकतम आय़ु सीमा को बढ़ाकर 65 साल कर दिया गया है। इस साल 17-22 फरवरी के बीच संयुक्त स्नातक स्तर के कथित पेपर लीक की वजह से काफी विरोध प्रदर्शन हुआ था। जिसकी वजह से मामले की सीबीआई जांच करवाई गई थी। इसके बाद एसएससी ने फैसला लिया कि जबतक जांच एंजेसी अपनी जांच को पूरा नहीं कर लेती परिणाम घोषित नहीं किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगभग 30.26 लाख उम्मीदवारों ने विभिन्न सरकारी विभागों और मंत्रालयों की 8 हजार भर्तियों के लिए परीक्षा दी थी। जहां 15.43 लाख बच्चों ने अगस्त 2017 को टायर-1 की परीक्षा दी थी वहीं इसमें से 1.89 लाख उम्मीदवारों को चुना गया था। इन उम्मीदवारों को टायर-2 की परीक्षा देनी थी। इनमें से भी 1.41 लाख उम्मीदवारों ने 68 देशों के 206 स्थलों पर जाकर परीक्षा दी थी।्

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed