फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Centre grants 'Z' category security cover to Karnataka Governor

Thawar Chand Gehlot: कर्नाटक के राज्यपाल को 'जेड' श्रेणी की सुरक्षा, खुफिया रिपोर्ट के आधार पर लिया गया फैसला

Mon, 14 Oct 2024 05:10 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 14 Oct 2024 05:10 PM IST
सार

Thawar Chand Gehlot: केंद्र सरकार ने कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत को 'जेड' श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की है। इसमें केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवान उनकी सुरक्षा में तैनात रहेंगे। 

विज्ञापन
Centre grants 'Z' category security cover to Karnataka Governor
कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत। - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

केंद्र सरकार ने कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत को 'जेड' श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की है। इसमें केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवान उनकी सुरक्षा में तैनात रहेंगे। 

विज्ञापन


केंद्रीय गृह मंत्रालय (एमएचए) ने इस संबंध में एक लिखित आदेश जारी किया है। सूत्रों ने बताया कि इसकी सूचना पिछले हफ्ते सीआरपीएफ को दी गई थी। जेड श्रेणी की सुरक्षा का फैसला हाल ही में खुफिया ब्यूरो द्वारा तैयार की गई एक सुरक्षा विश्लेषण रिपोर्ट के आधार पर लिया गया है। 
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, सीआरपीएफ के जवानों ने कर्नाटक के राज्यपाल की सुरक्षा की जिम्मा संभाल लिया है और कुछ अन्य संबंधित प्रक्रियाएं इस हफ्ते के अंत तक पूरी की जाएंगी। गललोत को केवल कर्नाटक में जेड श्रेणी का सुरक्षा कवर प्रदान किया जाएगा। थावरचंद गहलोत (76 वर्षीय) ने जुलाई 2021 में कर्नाटक के राज्यपाल के रूप में कार्यभार संभाल था। वे कर्नाटक के 13वें राज्यपाल हैं। वह मध्यप्रदेश से राज्यपाल बनने वाले पहले शख्स हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन




गहलोत 2014 से 2021 तक केंद्र सरकार में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री के पद पर रहे हैं। इसके अलावा, वे राज्यसभा में सदन के नेता रह चुके हैं और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संसदीय बोर्ड और केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य भी रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed