फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Centre got over 65.25 crore Covishield doses, 9.1 crore Covaxin jabs till September 19

कोरोना वैक्सीन: केंद्र को 19 सितंबर तक कोविशील्ड के 65.25 और कोवॉक्सिन के 9.1 करोड़ डोज मिले

Fri, 01 Oct 2021 05:00 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 01 Oct 2021 05:00 PM IST
सार

देश में महामारी से निपटने के लिए सीरम इंस्टीट्यूट के कोविशील्ड व भारत बायोटेक के कोवॉक्सिन का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जा रहा है। अब तक 89 करोड़ से ज्यादा खुराक लगाई जा चुकी हैं।
 

विज्ञापन
Centre got over 65.25 crore Covishield doses, 9.1 crore Covaxin jabs till September 19
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना महामारी के खिलाफ देश में जारी जंग के लिए सीरम इंस्टीट्यूट ने 19 सितंबर तक सरकार को कुल 65.25 करोड़ कोविशील्ड और भारत बायोटेक ने 9.1 करोड़ कोवॉक्सिन टीकों की खुराक दी है। शुक्रवार को यह अधिकृत जानकारी दी गई।

विज्ञापन


पुणे स्थित दवा कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट के सरकारी व नियामक मामलों के निदेशक प्रकाश कुमार सिंह ने बताया कि अगस्त में किए गए वादे के अनुसार सितंबर में कंपनी ने 20.29 लाख डोज दिए। एसआईआई ने सरकार को सूचित किया कि वह अक्तूबर में 22 करोड़ खुराक की आपूर्ति करने में सक्षम होगी।
विज्ञापन

 
सरप्लस वैक्सीन के निर्यात की इजाजत
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सरकार ने चालू वित्त वर्ष की चौथी तिमाही से सरप्लस वैक्सीन के निर्यात की इजाजत दे दी है। ताकि 'वैक्सीन मैत्री' कार्यक्रम के तहत 'कोवैक्स ग्लोबल पूल' के लिए खुराक दी जा सके। पुणे स्थित सीरम ने अपनी कोविशील्ड उत्पादन क्षमता बढ़ाकर हर माह 20 करोड़ डोज कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीरम के निदेशक प्रकाश सिंह ने सरकार को आश्वस्त किया कि कंपनी मौजूदा आर्डर के तहत 31 दिसंबर तक 66 करोड़ कोविशील्ड डोज की आपूर्ति कर देगी, वहीं 2021 के अंत तक वह 130 करोड़ से ज्यादा कोविशील्ड डोज की आपूर्ति कर देगी।


देशभर में 89 करोड़ खुराकें लग चुकीं
देश में जारी महाटीकाकरण अभियान के तहत अब तक कुल मिलाकर 89 करोड़ से ज्यादा खुराक लगाई जा चुकी हैं। 20 सितंबर को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने घोषणा की थी कि भारत अपनी सरप्लस कोविड वैक्सीन का चौथी तिमाही से निर्यात फिर शुरू कर देगा। यह कोवैक्स अभियान के तहत किया जाएगा, लेकिन देश के लोगों का टीकाकरण सर्वोच्च प्राथमिकता पर रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed