{"_id":"61faf259d0db1d252f10bb97","slug":"centre-got-demands-from-various-castes-for-reservation-none-pertaining-to-quota-in-govt-jobs","type":"story","status":"publish","title_hn":"Reservation: अनुसूचित जाति और अन्य पिछड़ा वर्ग में शामिल करने की मांग, लेकिन नौकरी में आरक्षण की नहीं ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Reservation: अनुसूचित जाति और अन्य पिछड़ा वर्ग में शामिल करने की मांग, लेकिन नौकरी में आरक्षण की नहीं
Thu, 03 Feb 2022 02:36 AM IST
सुभाष कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुभाष कुमार
Updated Thu, 03 Feb 2022 02:36 AM IST
सार
केंद्र सरकार वर्तमान में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, दिव्यांग व्यक्ति और पूर्व सैनिक को आरक्षण का लाभ देती है।
विज्ञापन
Jitendra Singh
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में विभिन्न जातियों और समुदायों की ओर से उन्हें अनुसूचित जाति और अन्य पिछड़ा वर्ग में शामिल करने की मांग की जाती है। हालांकि, इनमें किसी की ओर से विशेष रूप से सरकारी नौकरियों में आरक्षण की मांग नहीं की जाती। लोकसभा में बुधवार को केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने एक प्रश्न के जवाब में यह जानकारी दी। दरअसल, सरकार से इस मामले में एक लिखित सवाल पूछा गया कि क्या उन्हें इस बात की जानकारी है कि सरकारी नौकरियों में आरक्षण के लिए विभिन्न समुदायों की ओर से लगातार मांग की जा रही है?
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री ने आगे बताया कि केंद्र सरकार वर्तमान में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, दिव्यांग व्यक्ति और पूर्व सैनिक को आरक्षण का लाभ देती है।
विज्ञापन