{"_id":"5ec6bbe4c7345e3ac7201046","slug":"centre-extends-second-phase-of-vande-bharat-mission-till-june-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"13 जून तक जारी रहेगा वंदे भारत मिशन का दूसरा चरण : विदेश मंत्रालय","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
13 जून तक जारी रहेगा वंदे भारत मिशन का दूसरा चरण : विदेश मंत्रालय
Thu, 21 May 2020 11:05 PM IST
Rohit Ojha
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rohit Ojha
Updated Thu, 21 May 2020 11:05 PM IST
विज्ञापन
एयर इंडिया (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार ने गुरुवार को कहा कि विदेशों में फंसे भारतीयों को देश में वापस लाने का वंदे भारत मिशन का दूसरा चरण 13 जून तक जारी रहेगा और विस्तारित चरण के दायरे में 47 देश आएंगे। गौरतलब है कि वंदे भारत मिशन का दूसरा चरण पहले 22 मई को समाप्त होना था।
हालांकि, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि वंदे भारत मिशन का यह चरण 13 जून तक जारी रहेगा। भारत फ्रैंकफर्ट को इस मिशन का केंद्र बनाना चाहता है। गुरुवार की दोपहर तक इस मिशन के तहत 23,475 भारतीयों को देश में वापस लाया जा चुका है, जिसकी शुरुआत सात मई को हुई थी ।
श्रीवास्तव ने कहा कि हम 162 उड़ानों के माध्यम से 47 देशों से अपने नागरिकों को लाने के लिए आशान्वित हैं। इस चरण में इस्तांबुल, हो ची मिन्ह सिटी, लाओस जैसे स्थानों को शामिल किया गया है और अमेरिका और यूरोप से उड़ानों को बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अर्जेंटीना, दक्षिण अफ्रीका, पेरू, मंगोलिया जैसे देशों से भी हमारे नागरिकों ने लौटने का आग्रह किया है।