फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Centre effected modest rise in mid-day meal allocation for school students in West Bengal

पश्चिम बंगाल : मिड-डे मील के अनुदान में केंद्र सरकार ने की बेहद मामूली बढ़ोत्तरी

Wed, 29 Apr 2020 04:48 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 29 Apr 2020 04:48 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल सरकार में शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी ने कहा कि केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय से प्राइमरी और सेकेंडरी कक्षा के छात्रों के लिए मिड-डे मील में दी जाने वाली राशि में बढ़ोत्तरी करने का अनुरोध किए जाने के बाद केंद्र की ओर से इसमें बहुत मामली इजाफा किया है। 

विज्ञापन
Centre effected modest rise in mid-day meal allocation for school students in West Bengal
पार्थ चटर्जी (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई

विस्तार

चटर्जी ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कहा कि राज्य सरकार ने मंत्रालय से कहा था कि छात्रों के मिड-डे मील के लिए मासिक अनुदान को बढ़ाया जाए। प्राइमरी छात्रों के लिए इसे चार से बढ़ाकर 10 रुपये करने की मांग की गई थी और सेकेंडरी छात्रों के लिए इसे पांच से 12 रुपये करने की मांग की गई थी।

विज्ञापन


शिक्षा मंत्री ने कहा, मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने मांग की तुलना में इस राशि में बेहद मामूली बढ़ोत्तरी की है। मंत्रालय ने प्राइमरी छात्रों के लिए अनुदार चार रुपये से बढ़ाकर 4.79 रुपये कर दिया है और सेकेंडरी छात्रों के लिए पांच रुपये से बढ़ाकर 7.75 रुपये कर दिया है।'
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राज्य द्वारा मिड-डे मील के बावर्ची और सहायकों के लिए अनुदान को दो हजार रुपये करने की मांग की थी, जो अभी एक हजार रुपये है। केंद्र सरकार ने इस मांग को मानने से साफ मना कर दिया है और इसमें बढ़ोत्तरी करने से इनकार कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चटर्जी ने कहा कि कोविड-19 के प्रकोप को देखते हुए कक्षा एक से आठ तक 'नो डिटेंशन' नीति को लागू करने के राज्य के फैसले से मंत्रालय को मंगलवार को हुई एक बैठक के दौरान अवगत करा दिया गया था। 

इसके साथ ही मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी लॉकडाउन हटने के बाद और शिक्षा विभाग के अधिकारियों से चर्चा करने के बाद उच्चतर माध्यमिक परीक्षाओं के दो बाकी पेपर को लेकर उन्हें आयोजित करने का आह्वान करेंगी।


 मुख्यमंत्री ममता बनर्जी तालाबंदी हटने के बाद दो पेपरों के लिए लंबित उच्चतर माध्यमिक परीक्षा आयोजित करने का आह्वान करेंगी और शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बातचीत करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed