{"_id":"629616f3d179b13d2c478af6","slug":"centre-decides-to-monitor-output-feed-of-multi-system-cable-operators-in-non-intrusive-manner-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Multi-system Cable Operators: केंद्र सरकार का फैसला, मल्टी सिस्टम केबल ऑपरेटर्स के आउटपुट फीड की करेगी निगरानी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Multi-system Cable Operators: केंद्र सरकार का फैसला, मल्टी सिस्टम केबल ऑपरेटर्स के आउटपुट फीड की करेगी निगरानी
Tue, 31 May 2022 06:54 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Tue, 31 May 2022 06:54 PM IST
सार
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने कहा है कि यह काम प्रक्रिया में कोई दखल दिए बिना किया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पिक्साबे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्र सरकार ने मंगलवार को कहा कि हमने केबल ऑपरेटरों के आउटपुड फीड की निगरानी करने का फैसला लिया है। यह काम कोई दखल दिए बिना मल्टी सिस्टम ऑपरेटर्स (एमएसओ) के हेड-एंड पर एक मॉनिटरिंग डिवाइस स्थापित करके किया जाएगा।
विज्ञापन
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने एक एडवायजरी में कहा कि मॉनिटरिंग डिवाइस को केबल टीवी नेटवर्क्स (विनियमन) अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार इंस्टॉल किया जाएगा। इसके साथ ही मंत्रालय ने आगाह किया कि किसी भी असहयोग को अधिनियम की धारा 10ए की उप-धारा चार का उल्लंघन माना जाएगा। उल्लंघन करने वालों को कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
इंस्टॉलेशन के लिए आने वाली टीम से सहयोग करने का निर्देश
एडवायजरी में केबल ऑपरेटर्स से अधिकारियों या ब्रोकास्ट इंजीनियरिंग कन्सल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (बीईसीआईएल) की टीम के साथ सहयोग करने के लिए कहा गया है। ये अधिकारी या टीम हेड एंड पर मॉनिटरिंग डिवाइस इंस्टॉल करने उनके परिसरों का दौरा करेंगे।
विज्ञापन
मंत्रालय ने कहा कि यह भी अनुरोध किया जाता है कि बीईसीआईएल अधिकारियों या टीम के लिए आवश्यक हेड-एंड स्थानों, सशर्त एक्सेस सिस्टम विवरण, परिवहन स्ट्रीम, आवृत्ति विवरण, आरएफ फीड विवरण, प्लेटफॉर्म सेवा विवरण, सीटीएवी सिग्नल वितरण क्षेत्र, एसटीबी सीडिंग विवरण आदि के बारे में आवश्यक जानकारी प्रस्तुत की जाए।