फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Centre considering Nagaland's demand to remove AFSPA, hopeful of 'positive' outcome: CM Rio

AFSPA: नगालैंड के सीएम रियो बोले- अफ्सपा हटाने की हमारी मांग पर विचार कर रहा केंद्र, अच्छी खबर मिलने की उम्मीद

Wed, 26 Jan 2022 10:08 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोहिमा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोहिमा Published by: Amit Mandal Updated Wed, 26 Jan 2022 10:08 PM IST
सार

सीएम रियो ने कहा कि केंद्र सरकार इस मामले पर विचार कर रही है और हमें जल्द ही सकारात्मक फैसले की उम्मीद है। 

विज्ञापन
Centre considering Nagaland's demand to remove AFSPA, hopeful of 'positive' outcome: CM Rio
मुख्यमंत्री नेफियु रियो - फोटो : पीटीआई

विस्तार

मुख्यमंत्री नेफियू रियो ने बुधवार को कहा कि केंद्र राज्य से अफ्सपा हटाने की नगालैंड की मांग पर विचार कर रहा है। यहां नागरिक सचिवालय में गणतंत्र दिवस समारोह को संबोधित करते हुए रियो ने कहा कि सोम में सुरक्षा बलों की गोलीबारी में 14 नागरिकों की मौत की जांच के लिए गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) ने अच्छी प्रगति की है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हम पीड़ित परिवार के सदस्यों के दर्द को कम करने के लिए हर संभव उपाय कर रहे हैं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। हमें यकीन है कि परिवारों को न्याय मिलेगा। सीएम रियो ने कहा कि सोम में हुई मौतों के बाद राज्य कैबिनेट ने केंद्र के साथ सशस्त्र बल विशेष अधिकार अधिनियम (AFSPA), 1958 को तत्काल निरस्त करने का फैसला किया था, जबकि इस संबंध में 20 दिसंबर को विधानसभा में एक प्रस्ताव पारित किया गया था।  
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने नगालैंड से अफस्पा हटाने का मामला केंद्र के समक्ष उठाया है। रियो ने कहा कि केंद्र सरकार इस मामले पर विचार कर रही है और हमें जल्द ही सकारात्मक फैसले की उम्मीद है। यह कहते हुए कि राजनीतिक मुद्दों पर नगा राजनीतिक समूहों और केंद्र के बीच सौहार्दपूर्ण माहौल में बातचीत चल रही है, मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी दलों के विधायक एक साथ आए हैं और एक विपक्ष-विहीन सरकार के तौर पर हमें एक सम्मानजनक, समावेशी और स्वीकार्य समाधान की उम्मीद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed