{"_id":"6325258318ea047e032499c6","slug":"centre-caps-platform-channels-on-dth-at-5-per-cent-of-total-capacity","type":"story","status":"publish","title_hn":"MIB का दिशा-निर्देश : DTH सेवा प्रदाता के कुल चैनल क्षमता के पांच प्रतिशत से अधिक नहीं होंगे प्लेटफॉर्म चैनल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
MIB का दिशा-निर्देश : DTH सेवा प्रदाता के कुल चैनल क्षमता के पांच प्रतिशत से अधिक नहीं होंगे प्लेटफॉर्म चैनल
Sat, 17 Sep 2022 07:11 AM IST
निर्मल कांत
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: निर्मल कांत
Updated Sat, 17 Sep 2022 07:11 AM IST
सार
प्लेटफॉर्म सर्विस चैनलों की सामग्री को साझा करने से मना करते हुए कहा गया है कि यदि सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने यह पाया कि ऐसी सामग्री किसी दूसरे सेवा प्रदाता के प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध है तो मंत्रालय ऐसे कार्यक्रम का प्रसारण तत्काल रोक सकता है।
विज्ञापन
Ministry of Information & Broadcasting
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्र सरकार ने डायरेक्ट टू होम (डीटीएच) सेवाओं के लिए कई दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत सेवा प्रदाताओं के लिए उनके विशेष प्लेटफॉर्म सर्विस चैनलों (पीएस) की सामग्री को नियंत्रित कर दिया गया है।
विज्ञापन
अब सेवा प्रदाताओं की कुल चैनल क्षमता का अधिकतम 5 फीसदी ही उनके पीएस चैनलों की संख्या हो सकती है। साथ ही पीएस चैनलों की सामग्री को दूसरे किसी सेवा प्रदाता के साथ प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से साझा नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
पीएस चैनलों की सामग्री को साझा करने से मना करते हुए कहा गया है कि यदि सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने यह पाया कि ऐसी सामग्री किसी दूसरे सेवा प्रदाता के प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध है तो मंत्रालय ऐसे कार्यक्रम का प्रसारण तत्काल रोक सकता है। पीएस ऐसे चैनल हैं जो किसी खास सेवा प्रदाता द्वारा सिर्फ अपने ही ग्राहकों को दिखाए जाते हैं।
विज्ञापन
उदाहरण के लिए अलग-अलग सेवा प्रदाताओं द्वारा प्रस्तुत एक्टिव सेवाएं पीएस चैनल होते हैं। प्लेटफॉर्म चैनलों की इस परिभाषा से दूरदर्शन और रजिस्टर्ड टीवी चैनलों और ऐसे विदेशी चैनल जो भारत में रजिस्टर्ड नहीं हैं, उन्हें बाहर रखा गया है।