फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   centre asked state government and union territories fire safety should be ensured in hospitals

केंद्र का राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को निर्देश, अस्पतालों में आग से सुरक्षा सुनिश्चित की जाए

Mon, 30 Nov 2020 03:33 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Mon, 30 Nov 2020 03:33 PM IST
विज्ञापन
centre asked state government and union territories fire safety should be ensured in hospitals
केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media

केंद्र सरकार ने सोमवार को सभी राज्यों से अस्पतालों और नर्सिंग होम में आग से सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश देते हुए कहा कि जब देश कोरोना वायरस से निपटने के अभियान में जुटा हुआ है, ऐसे वक्त में पूरी सावधानी बरतनी चाहिए।

विज्ञापन



हाल में गुजरात के दो अलग-अलग अस्पतालों में आग लगने की घटनाओं में 14 लोगों की मौत के मद्देनजर केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला ने सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को एक पत्र लिखा है। गृह सचिव ने कहा कि हालिया समय में अस्पतालों और नर्सिंग होम में आग लगने की विभिन्न घटनाएं हुई हैं और संबंधित प्राधिकारों द्वारा अपने अधिकार क्षेत्र में अग्नि सुरक्षा उपाय नहीं करना चिंता का विषय है।
विज्ञापन


भल्ला ने कहा कि राजकोट में एक अस्पताल के आईसीयू वार्ड में आग लगने से छह लोगों और अहमदाबाद के एक अस्पताल में आग लगने से आठ लोगों की मौत हो गई। उन्होंने पत्र में कहा कि ऐसे कठिन समय में जब देश ने कोविड-19 के खिलाफ जंग छेड़ रखी है, हमें काफी सावधानी बरतने की जरूरत है ताकि भविष्य में दोबारा ऐसी घटनाएं नहीं हों।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मैं आपसे उपरोक्त परामर्श का पालन सुनिश्चित करने और आग से सुरक्षा और भविषय में ऐसी घटनाएं ना हों, इसके लिए सभी संबंधित विभागों, अधिकारियों को सभी अस्पतालों और नर्सिंग होम की फिर से जांच के लिए निर्देश देने का आग्रह करता हूं।

गृह सचिव ने कहा कि गृह मंत्रालय में महानिदेशालय (दमकल सेवा, नागरिक रक्षा और होमगार्डस) ने अस्पतालों और नर्सिंग होम समेत सभी इमारतों में आग से सुरक्षा के संबंध में समय-समय पर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को निर्देश जारी किया है।


भल्ला ने कहा कि राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने भी अस्पताल में सुरक्षा को लेकर दिशा-निर्देश जारी किया और जरूरी व्यवस्था का निर्देश दिया था। उन्होंने पत्र में कहा है कि कार्रवाई रिपोर्ट जल्द से जल्द मंत्रालय के साथ साझा की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed