{"_id":"66cf345f73522e8e850dde28","slug":"centre-appoints-new-chiefs-for-cisf-and-bsf-rajwinder-singh-bhatti-and-daljit-singh-chauhary-2024-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Centre: CISF-BSF के लिए नए प्रमुखों की नियुक्ति हुई, जानें कौन हैं वरिष्ठ IPS राजविंदर भट्टी और दलजीत चौधरी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Centre: CISF-BSF के लिए नए प्रमुखों की नियुक्ति हुई, जानें कौन हैं वरिष्ठ IPS राजविंदर भट्टी और दलजीत चौधरी
Wed, 28 Aug 2024 08:00 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निर्मल कांत
Updated Wed, 28 Aug 2024 08:00 PM IST
सार
Centre: केंद्र सरकार ने राजविंदर सिंह भट्टी को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) का महानिदेशक नियुक्त किया है, और वह 30 सितंबर 2025 तक इस पद पर रहेंगे। वहीं, दलीप सिंह चौधरी को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का नया प्रमुख बनाया गया है।
विज्ञापन
कार्मिक मंत्रालय
- फोटो : एएनआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्र सरकार ने राजविंदर सिंह भट्टी को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) का महानिदेशक नियुक्त किया है। भट्टी 1990 के बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी हैं। सेवानिवृत्त होने से पहले 30 सितंबर 2025 तक वह इस पद पर रहेंगे।
विज्ञापन
वहीं, दलीप सिंह चौधरी को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का महानिदेशक नियुक्त किया गया है। चौधरी 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और वर्तमान में एसएसबी के निदेशक के रूप में कार्यरत हैं। वह सेवानिवृत्त होने से पहले 30 नवंबर 2025 तक इस पद पर रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
आईओसी, एचपीसीएल को मिले अंतरिम चेयरमैन
सरकार ने बुधवार को शीर्ष पेट्रोलियम कंपनियों- इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) के लिए अंतरिम चेयरमैन नियुक्त किए। दोनों कंपनियों के पूर्णकालिक प्रमुखों की नियुक्ति का काम प्रगति पर है।
पेट्रोलियम मंत्रालय ने आदेश में कहा कि आईओसी के निदेशक (विपणन) सतीश कुमार वदुगुरी को एक सितंबर से तीन महीने के लिए कंपनी का अंतरिम चेयरमैन नियुक्त किया गया है। उन्होंने श्रीकांत माधव वैद्य का स्थान लिया है, जो अगस्त के अंत तक बढ़ाया गया अपना कार्यकाल पूरा कर रहे हैं।
मंत्रालय ने एक अन्य आदेश में एचपीसीएल के निदेशक (वित्त) रजनीश नारंग को तीन महीने के लिए कंपनी का चेयरमैन और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) नियुक्त किया गया है। उनका कार्यकाल एक सितंबर से शुरू होगा। नारंग पुष्प कुमार जोशी का स्थान लेंगे, जो 31 अगस्त को 60 साल की आयु के होते ही सेवानिवृत्त हो जाएंगे।
सरकारी इकाइयों के प्रमुखों की नियुक्ति करने वाली पीईएसबी को कोई उपयुक्त उम्मीदवार नहीं मिलने के कारण तीन सदस्यीय खोज-सह-चयन समिति आईओसी और एचपीसीएल के प्रमुखों की तलाश कर रही हैं।
समिति ने 11 अगस्त को करीब एक दर्जन उम्मीदवारों का साक्षात्कार लिया था। इसमें संदीप गुप्ता का नाम उभरकर सामने आया था, जो पहले आईओसी में निदेशक (वित्त) थे और अब गेल के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक हैं। अब उनके नाम पर मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति विचार कर रही है।