{"_id":"609a54bc8ebc3ef5684dfa78","slug":"central-vista-project-rahul-gandhi-attacks-pm-modi-on-covid-19-situation-gulabi-chasma-utaare","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंट्रल विस्टा: राहुल गांधी का मोदी पर निशाना, कहा- गुलाबी चश्मा उतारिए प्रधानमंत्री जी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सेंट्रल विस्टा: राहुल गांधी का मोदी पर निशाना, कहा- गुलाबी चश्मा उतारिए प्रधानमंत्री जी
Tue, 11 May 2021 03:26 PM IST
दीप्ति मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीप्ति मिश्रा
Updated Tue, 11 May 2021 03:26 PM IST
सार
राहुल गांधी भी सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट को लेकर लगातार पीएम मोदी को घेर रहे हैं। उन्होंने मंगलवार (11 मई) को पीएम मोदी पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी को अपने उस गुलाबी चश्मे को उतारना चाहिए, जिससे 'सेंट्रल विस्टा' परियोजना के अलावा कुछ और नहीं दिखाई देता।
विज्ञापन
राहुल गांधी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट को लेकर केंद्र सरकार लगातार विपक्ष के निशाने पर है। इस बीच राहुल गांधी भी सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट को लेकर लगातार पीएम मोदी को घेर रहे हैं। उन्होंने मंगलवार (11 मई) को पीएम मोदी पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने कोरोना के हालात का हवाला देते हुए कहा कि पीएम मोदी को अपने उस गुलाबी चश्मे को उतारना चाहिए, जिससे 'सेंट्रल विस्टा' परियोजना के अलावा कुछ और नहीं दिखाई देता।
विज्ञापन
राहुल गांधी ने किया यह ट्वीट
राहुल गांधी ने इस मामले में ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, 'नदियों में बहते शव, अस्पतालों में लंबी लाइनें, जीवन सुरक्षा का छीना हुआ हक! प्रधानमंत्री, वो गुलाबी चश्मे उतारिए] जिससे सेंट्रल विस्टा के सिवा कुछ दिखता ही नहीं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों से किया यह आह्वान
बता दें कि इस दौरान राहुल गांधी ने लोगों का एक-दूसरे की मदद करने का आह्वान भी किया। राहुल गांधी ने कहा कि कोरोना महामारी के इस मुश्किल समय में लोग एक-दूसरे की मदद करें। उन्होंने कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने के मकसद से चलाए गए सोशल मीडिया अभियान 'स्पीकअप टू सेव लाइव्स' के तहत लोगों से एकजुट होने की अपील की।
राहुल गांधी ने साझा किया वीडियो
कांग्रेस नेता ने एक मिनट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। इसमें दिखाया गया कि देश में ऑक्सीजन, वेंटिलेटर, आईसीयू बेड और टीके की कमी है। लोग इनके लिए संघर्ष कर रहे हैं। राहुल गांधी ने ट्वीट किया, 'हमारे देश को इस मुश्किल समय में मददगार हाथों की जरूरत है। चलिए, हम लोगों का जीवन बचाने के लिए अपने हिस्से का योगदान दें। इस अभियान से जुड़िए और कोरोना के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करिए।'
कांग्रेस ने बनाए कंट्रोल रूम
गौरतलब है कि कांग्रेस ने कोरोना संकट में लोगों की मदद के लिए अपने राष्ट्रीय कार्यालय और प्रदेश इकाइयों के कार्यालयों में भी कंट्रोल रूम स्थापित किए हैं। पार्टी की युवा इकाई भारतीय युवा कांग्रेस भी सोशल मीडिया और फोन के माध्यमों से लोगों की मदद कर रही है।