फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Central vista project : Over 50 percent Workers Engaged in Construction of New Parliament Vaccinated: Centre

सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट: संसद के नए भवन के निर्माण में जुटे आधे से ज्यादा श्रमिकों को लगा कोविड टीका

Tue, 22 Jun 2021 02:06 PM IST
दीप्ति मिश्रा पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Tue, 22 Jun 2021 02:06 PM IST
सार

सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट यानी नए संसद भवन के निर्माण में लगे 50 फीसदी अधिक मजदूरों का टीकाकरण किया जा चुका है। केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने इसकी जानकारी दी।
 

विज्ञापन
Central vista project : Over 50 percent Workers Engaged in Construction of New Parliament Vaccinated: Centre
सेंट्रल विस्टा परियोजना निर्माण कार्य में लगे श्रमिक - फोटो : PTI (File Photo)

विस्तार

केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने सोमवार को कहा कि संसद के नए भवन के निर्माण में जुटे 50 फीसदी से अधिक श्रमिकों का कोविड-19 रोधी टीकाकरण हो चुका है।

विज्ञापन


मिश्रा ने ट्विटर पर बताया कि भारत की आजादी के 75वें वर्ष में 2022 में संसद के शीतकालीन सत्र के लिए नई इमारत तैयार हो जाएगी। सचिव ने 19 जून को निर्माण स्थल का दौरा किया था। उन्होंने कहा कि निर्माण के लिए 16,000 मीट्रिक टन सीमेंट, और 10,000 मीट्रिक टन इस्पात का इस्तेमाल किया जा रहा है।
विज्ञापन


मिश्रा ने ट्वीट किया कि निर्माण स्थल पर रह रहे 2180 श्रमिक और अन्य कामगार उत्साह के साथ काम में जुटे हैं। इनमें से 50 प्रतिशत से अधिक (श्रमिकों) का टीकाकरण हो चुका है और कोविड-19 उपयुक्त व्यवहार का कड़ाई से पालन हो रहा है। धूल नियंत्रण, प्रदूषण कम करने, ध्वनि अवरोधक के कदम भी उठाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल संसद के नए भवन की आधारशिला रखी थी। यह भवन 64,500 वर्ग मीटर क्षेत्र में स्थित होगा। भवन में लोकसभा चैंबर में 888 सदस्यों के बैठने की व्यवस्था होगी जबकि राज्यसभा में 384 सीट होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed