फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Central Parliamentary Board decided not to give tickets to former ministers says Devendra Fadnavis

केंद्रीय संसदीय बोर्ड ने लिया था पूर्व मंत्रियों को विधानसभा टिकट नहीं देने का फैसला: फडणवीस

Tue, 10 Dec 2019 02:56 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: आसिम खान Updated Tue, 10 Dec 2019 02:56 AM IST
विज्ञापन
Central Parliamentary Board decided not to give tickets to former ministers says Devendra Fadnavis
देवेंद्र फडणवीस (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को कहा कि कुछ मंत्रियों एवं पार्टी नेताओं को चुनाव में टिकट नहीं देने का फैसला केंद्रीय संसदीय बोर्ड का था। साथ ही उन्होंने कहा कि अक्तूबर में हुए विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार उतारे जाने के संबंध में प्रदेश भाजपा इकाई ने कोई फैसला नहीं किया।

विज्ञापन


संसदीय बोर्ड, भाजपा का निर्णय लेने वाला शीर्ष निकाय है। विनोद तावड़े, चंद्रशेखर बावनकुले और प्रकाश मेहता जैसे पूर्व मंत्रियों को टिकट नहीं देने को लेकर फडणवीस की आलोचना हुई थी। कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि इस फैसले के चलते भाजपा को कई सीटों का नुकसान हुआ। भाजपा को 2014 में 122 सीटें मिली थीं जो 2019 में घटकर 105 पर आ गईं।
विज्ञापन


फडणवीस ने स्वीकार किया कि विदर्भ से प्रमुख नेता बावनकुले को टिकट नहीं देने से क्षेत्र में पार्टी को नुकसान हुआ। वहीं, उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि राकांपा अध्यक्ष शरद पवार ने उनके खिलाफ ‘जाति कार्ड’ खेला और अक्सर इसके बारे में अप्रत्यक्ष तौर पर टिप्पणी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


फडणवीस ने मराठी दैनिक से साक्षात्कार में कहा, मैं ऐसा व्यक्ति नहीं हूं जो अपनी उपलब्धियों या इसका रिकॉर्ड रखूं कि कितने लोग मुझे स्वीकार करते हैं लेकिन मेरे काम की खास सफलता यह है कि पवार जो कि एक प्रगतिशील नेता हैं, उन्होंने कई मौकों पर मेरी जाति को लेकर अप्रत्यक्ष टिप्पणियां कीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed