फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   central home ministry is not serious about sanatan sanstha criminal activity india

सनातन संस्था के हिंसक खेल पर गृह मंत्रालय ने मूंदी आंखें

Sun, 12 Jun 2016 02:24 AM IST
गुंजन कुमार/अमर उजाला, दिल्ली।
गुंजन कुमार/अमर उजाला, दिल्ली। Updated Sun, 12 Jun 2016 02:24 AM IST
विज्ञापन
central home ministry is not serious about sanatan sanstha criminal activity india
सनातन संस्था के हिंसक खेल पर गृह मंत्रालय ने मूंदी आंखें - फोटो : file

धर्मांधता और अंधविश्वास के खिलाफ लड़ने वाले सामाजिक कार्यकर्ता नरेंद्र दाभोलकर की नृशंस हत्या के मामले में जनजागृति समिति के सदस्य की गिरफ्तारी ने उग्रवाद का नया चेहरा उजागर किया है। जनजागृति समिति सनातन संस्था से संबद्ध है। कम से कम दस साल से पर्दे के पीछे चल रही हिंसा के इस खतरनाक खेल पर गृह मंत्रालय ने आंखें मूंद रखी है। सनातन संस्था के सदस्यों के खिलाफ महाराष्ट्र, कर्नाटक, गोवा जैसे राज्यों में हत्या और बम धमाके के दर्ज कई एफआईआर के बावजूद गृह मंत्रालय इसे खतरनाक नहीं मानता। गृह मंत्रालय ने संस्था पर प्रतिबंध लगाने की मांग को खारिज कर रखा है।

विज्ञापन


2 दिसंबर 2015 को संसद के शीतकालीन सत्र में गृह राज्यमंत्री किरेन रिजिजू ने राज्यसभा में उठे सवाल के जवाब में कहा था कि सनातन संस्था के किसी सदस्य का नरेंद्र दाभोलकर, गोविंद पनसारे और एमएम कलबुर्गी की हत्या से कोई संबंध नहीं है। लिहाजा सरकार का संस्था पर प्रतिबंध लगाने का कोई इरादा नहीं। जबकि उच्च सदन में दिए इस बयान से पहले पनसारे की हत्या के मामले में महाराष्ट्र एटीएस ने समीर गायकवाड़ नाम के सनातन संस्था के एक सदस्य की गिरफ्तारी भी हो चुकी थी।

विज्ञापन

सीबीआई के अनुसार संस्था पर कुछ नेताओं का है वरद हस्त

central home ministry is not serious about sanatan sanstha criminal activity india
बम धमाकों के मामले में भी संस्था के कई सदस्य गिरफ्तार हो चुके - फोटो : PTI
इसके अलावा 2007 और 2009 में वासी, थाने, पनवेल और गोवा में हुए बम धमाकों के मामले में भी संस्था के कई सदस्य गिरफ्तार हो चुके थे। इस सवाल पर गृह मंत्रालय के उच्चपदस्थ सूत्रों ने अमर उजाला को बताया कि इन सब की गिरफ्तारी शक के आधार पर हुई थी और बाद में सभी को जमानत मिल गई।
 
सीबीआई के अनुसार संस्था पर कुछ नेताओं का है वरद हस्त
सीबीआई सूत्रों के मुताबिक दाभोलकर हत्या कांड की दो साल से चल रही जांच से एक बात साफ है कि सनानत संस्था पर महाराष्ट्र, कर्नाटक समेत केंद्र के कुछ नेताओं का वरद हस्त है। सनातन संस्था के सदस्यों का धमाके और हत्या के मामले में कई बार नाम आया है। दाभोलकर की हत्या की जांच महाराष्ट्र पुलिस की कई संस्थानों ने की। लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। तब मामला सीबीआई के सुपुर्द किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed