राज्यों को केंद्र की चेतावनी: बढ़ सकती है अस्पताल में भर्ती होने वालों की संख्या, सक्रिय मामलों पर नजर रखें
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने राज्यों को पत्र लिखकर चेतावनी दी है कि संक्रमित जिस तेजी से लगातार बढ़ रहे हैं, भर्ती होने की जरूरत तेजी से बदल सकती है। उन्होंने राज्यों को तैयार रहने के लिए कहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में 1.79 लाख से ज्यादा नए संक्रमित मिले हैं। बीते दो दिन में हर घंटे संक्रमितों की संख्या 6,651 से बढ़कर 7,488 हो गई है। हालांकि, हर घंटे मौतें 14 से घटकर 6 पर आ गईं। सरकार का कहना है, फिलहाल केवल पांच से 10 फीसदी संक्रमितों को ही अस्पताल जाने की नौबत आ रही है। दूसरी लहर के दौरान अस्पताल की जरूरत वाले सक्रिय मामलों का प्रतिशत 20-23 फीसदी था।
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने राज्यों को पत्र लिखकर चेतावनी दी है कि संक्रमित जिस तेजी से लगातार बढ़ रहे हैं, भर्ती होने की जरूरत तेजी से बदल सकती है। उन्होंने राज्यों को तैयार रहने के लिए कहा है। उधर, इस लहर में रोजाना के मामले दो लाख के करीब पहुंच गए, जबकि 24 घंटे में 146 की मौत हुई। दैनिक सक्रिय मामलों में 26 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। वहीं, ओमिक्रॉन के भी एक दिन में 400 नए मामले मिले हैं।
एहतियाती खुराक अभियान शुरू, 92.5 लाख टीके लगाए गए
- देश में सोमवार से स्वास्थ्यकर्मियों, अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं और सह-रोगों से ग्रस्त बुजुर्गों के लिए एहतियाती खुराक के टीका अभियान की शुरुआत हो गई।
- 9,84,001 स्वास्थ्यकर्मी, अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं और 60 पार के बुजुर्गों ने सोमवार को एहतियाती तीसरी खुराक ली। साथ ही, 23.44 लाख किशोरों ने भी टीका लगवाया। सोमवार को एक दिन में करीब 92.5 लाख टीके लगाए गए।
रात 10 बजे तक लगवाइए टीका
सरकार ने स्पष्ट किया कि टीकाकरण के लिए समय सीमा तय नहीं की है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अपर सचिव डॉ. मनोहर अगनानी ने कहा कि अगर राज्य के पास पर्याप्त स्टाफ है, टीका केंद्रों पर रात तक व्यवस्था हो सकती है, तो रात 10 बजे तक भी टीके लगाए जा सकते हैं।
आईसीएमआर के नए निर्देश : लक्षण व खतरा नहीं तो जांच भी जरूरी नहीं
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) कोविड जांच के नए निर्देश जारी करते हुए कहा है, संक्रमित के संपर्क में आने वाले सभी लोगों को जांच कराने की जरूरत नहीं है। ऐसे लोगों के लिए भी जांच जरूरी नहीं है, जिनमें लक्षण और संक्रमण से गंभीर खतरा होने की आशंका नहीं है। केवल उन्हीं को जांच की जरूरत है, जो उच्च जोखिम के दायरे में आते हैं। >> पेज 11
राजनाथ, नड्डा, नीतीश, बोम्मई और करात दंपती संक्रमित
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, बिहार के सीएम नीतीश कुुमार, कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई और माकपा नेता प्रकाश करात व वृंदा करात कोरोना संक्रमित हो गए हैं।
दिल्ली : 1000 पुलिसकर्मी संक्रमित
- अतिरिक्त पुलिस आयुक्त चिन्मय बिस्वाल सहित 1000 पुलिसकर्मी संक्रमित हैं।
- दिल्ली : 1200 डॉक्टर, 700 नर्स और 400 पैरामेडिकल स्टाफ संक्रमित हैं। 2300 घरों में आइसोलेट हैं। एम्स में ही 430 स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित हैं।
- महाराष्ट्र : 48 घंटे में 114 पुलिसकर्मी संक्रमित मिले हैं। दो की मौत भी हुई।
चिंता : अब एक दिन में 1.79 लाख केस
- 26% की वृदि्ध दैनिक सक्रिय मामलों में
- दिल्ली में 19,166 लोग संक्रमित
- गाजियाबाद में 1385 नए मरीज
दिल्ली में बार बंद, रेस्तरां में भी खाने पर पाबंदी
राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच सभी बार बंद कर दिए हैं और रेस्तरां में भी बैठकर खाने की सुविधा पर पाबंदी लगा दी गई है। खाना पैक करवाकर घर ले जाया जा सकता है। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की सोमवार को हुई बैठक में मेट्रो व बस पहले की तरह 100 फीसदी क्षमता के साथ चलाने का निर्णय लिया गया।
अभी लॉकडाउन नहीं लगाने का फैसला किया गया, लेकिन कोविड प्रोटोकॉल को सख्ती से लागू करने की हिदायत दी गई। दिल्ली में लगाई गई पाबंदियों को पूरे एनसीआर में लागू करने की हिमायत भी की गई। उपराज्यपाल अनिल बैजल की अध्यक्षता में डीडीएमए की वर्चुअल बैठक में कोरोना जांच, सक्रियता दर, अस्पताल और टीकाकरण जैसे मसलों पर चर्चा हुई।