फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Central govt in trouble due to 82 cyber attacks apart from India these four countries also became victims

Cyber Attack: 82 साइबर हमलों से परेशानी में केंद्र सरकार, भारत के अलावा ये चार देश भी बने शिकार

Sat, 31 Dec 2022 04:43 PM IST
निर्मल कांत डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 31 Dec 2022 04:43 PM IST
सार

क्लाउडसेक के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल एक्स विजिल के डेटा विश्लेषण से पता चलता है कि 2021 की तुलना में 2022 में सरकारी क्षेत्र में साइबर हमलों की संख्या में 95 प्रतिशत वृद्धि हुई है। हालांकि ये साइबर हमले कई कारणों से हुए है।

विज्ञापन
Central govt in trouble due to 82 cyber attacks apart from India these four countries also became victims
Cyber attack - फोटो : iStock

विस्तार

भारत के सरकारी संस्थानों के लिए वर्ष 2022 साइबर अटैक का साल रहा है। 2022 में करीब 82 साइबर अटैक हुए है। जो पिछले वर्ष की तुलना से आठ गुना अधिक है। इस तरह के खतरों का विश्लेषण करने वाली कंपनी क्लाउडसेक की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में सरकारी संस्थाओं में साइबर हमलों में लगातार वृद्धि हुई हैं। 2021  में देश के सार्वजनिक क्षेत्र की संस्थाओं में सिर्फ में 11 हमले ही दर्ज किए गए थे।

विज्ञापन


इस रिपोर्ट में सामने आया कि हैकर समूह ड्रैगन फोर्स मलेशिया और हैक्टिविस्ट इंडोनेशिया के अभियानों के कारण साइबर घटना बढ़ी हैं। क्लाउडसेक के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल एक्स विजिल के डेटा विश्लेषण से पता चलता है कि 2021 की तुलना में 2022 में सरकारी क्षेत्र में साइबर हमलों की संख्या में 95 प्रतिशत वृद्धि हुई है। हालांकि ये साइबर हमले कई कारणों से हुए है। लेकिन अधिकांश कारणों का उद्देश्य डेटा निकालना और इसे बेचकर पैसा बनाना था।

विज्ञापन

अमेरिका, इंडोनेशिया और चीन भी हुए साइबर हमलों के शिकार
इस रिपोर्ट में यह भी बताया कि ये साइबर हमले अब वित्तीय लाभ तक सीमित नहीं हैं। अब इनका इस्तेमाल एक निश्चित राजनीतिक, धार्मिक या आर्थिक लक्ष्य के लिए समर्थन या विरोध जाहिर करने के साधन के रूप में किया जाता है। भारत के अलावा अमेरिका, इंडोनेशिया और चीन पिछले दो वर्षों में सबसे अधिक साइबर हमले शिकार हुए है। इन चार देशों में हुई साइबर अटैक की घटना में से 40 प्रतिशत सरकारी संस्थान पर हुई है। 2022 में वैश्विक स्तर पर भी सरकारी संस्थानों पर साइबर हमलों की संख्या बढ़ी है। इस साल करीब 651 घटनाएं दर्ज की गई है। इनमें सितंबर में साल की सबसे ज्यादा 89 घटनाएं साइबर हमले की हुई है।


 

पिछले पांच साल में बढ़ी घटनाएं
भारत में पिछले पांच साल के दौरान साइबर अटैक की घटनाएं 53 हज़ार से बढ़कर 14 लाख से ज़्यादा हो गई हैं। साल 2022 में पूरी दुनिया में जितने साइबर अटैक हुए उनमें से लगभग 60 प्रतिशत हमले भारत के सिस्टम पर हुए। साइबर सिक्योरिटी फर्म इंडस्फेस की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में सबसे ज्यादा साइबर हमले हुए हैं। 2022 के आखिरी तीन महीनों में दुनिया भर में लगभग 85 करोड़ साइबर हमलों का पता लगाया गया। इनमें से लगभग 60 प्रतिशत मामलों में निशाना भारत था। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम ने भी इस सिलसिले में 2021 तक के आंकड़े इकट्ठा किए हैं। इसमें सामने आया कि, भारत में साइबर हमले लगातार बढ़ते हुए दिखाई दे रहे है।

गौरतलब है कि, देश में भारतीय रेलवे, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) और सिक्योरिटी डिपॉजिटरी, सेंट्रल डिपॉजिटरी सर्विसेज लिमिटेड (सीडीएसएल) जैसे सरकारी संस्थानों को हाल ही में डेटा सेंध, रैंसमवेयर हमलों और सेवाओं में बाधा पहुंचाने जैसी साइबर घटनाओं का सामना करना पड़ा थाा। इस हफ्ते की शुरुआत में, लगभग तीन करोड़ रेलवे उपयोगकर्ताओं के व्यक्तिगत विवरण बिक्री के लिए डार्क वेब पर देखे गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed