फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   central Government will soon learn to settle cases of consumer forum

देशभर के उपभोक्ता मामलों के जजों को नए नियम लागू करना बताएगी सरकार

Fri, 26 Oct 2018 01:42 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पीयूष पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पीयूष पांडेय Updated Fri, 26 Oct 2018 01:42 AM IST
विज्ञापन
central Government will soon learn to settle cases of consumer forum

उपभोक्ताओं को जल्द न्याय दिलाने की मुहिम तेज करने के लिए केंद्र सरकार राष्ट्रीय से लेकर जिला उपभोक्ता अदालतों के अध्यक्षों और सदस्यों को नए नियमों को समुचित तरीके से लागू करने की सीख देगी। सुप्रीम कोर्ट द्वारा जुलाई में जारी नियमों पर उपभोक्ता मंत्रालय के नेतृत्व में 27 अक्तूबर को देशभर के उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष और सदस्य बैठक करने जा रहे हैं। इसमें नियुक्ति, साल भर में लंबित मामलों की निर्धारित संख्या और तकनीक का ज्यादा से ज्यादा प्रयोग कर मामलों का तेजी से निपटारा करने पर जोर दिया जाएगा।  

विज्ञापन

 
देशभर में उपभोक्ता संबंधी करीब पौने पांच लाख मुकदमे निपटारे की बांट जोह रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट ने बड़े पैमाने पर लंबित उपभोक्ता मामलों के मद्देनजर केंद्र सरकार को इस मामले में समुचित कदम उठाने को कहा था, जिसके आधार पर उपभोक्ता मंत्रालय ने इसी साल जुलाई में नए नियम जारी किए थे। इसके बावजूद नियुक्तियों और निपटारे में तेजी सामने नहीं आई जिसके मद्देनजर सरकार देशभर के उपभोक्ता अदालतों के न्यायाधीशों को समुचित तरीके से नियम के बारे में सीख देना तय किया। 
विज्ञापन


आगामी 27 अक्तूबर को दिल्ली में देशभर के उपभोक्ता अदालतों के न्यायाधीश और सदस्य इसके लिए एकत्र होंगे। उपभोक्ता मामलों ,के राज्य मंत्री सीआर चौधरी इस बैठक का नेतृत्व करेंगे। जबकि कानून मंत्री रवि शंकर प्रसाद, राष्ट्रीय उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष जस्टिस आरके अग्रवाल समेत अन्य राज्य आयोग और जिला उपभोक्ता अदालतों के अध्यक्षों तथा सदस्यों को नए नियम लागू करने के बारे में बताएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed