फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   central government will give good news to PF account holders before Holi, dearness allowance will be announced

खुशखबर: होली से पहले पीएफ पर ब्याज का तोहफा, सरकारी कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते का होगा एलान

Wed, 15 Feb 2023 06:14 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Wed, 15 Feb 2023 06:14 AM IST
सार

वर्तमान में खुदरा मुद्रास्फीति दर 6.52 फीसदी और उपभोक्ता सूचकांक आधारित मुद्रा स्फीति दर 5.72 फीसदी है। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि महंगाई भत्ते में कम से कम तीन फीसदी की बढ़ोतरी होगी। ऐसा हुआ, तो कर्मचारियों को 41 फीसदी महंगाई भत्ता मिलेगा।

विज्ञापन
central government will give good news to PF account holders before Holi, dearness allowance will be announced
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock

विस्तार

केंद्र सरकार होली से पहले 47 लाख कर्मचारियों, 68 लाख पेंशनरों और 6.5 करोड़ भविष्य निधि (पीएफ) खाताधारकों को खुशखबरी देगी। सरकार 22 फरवरी या एक मार्च की कैबिनेट की बैठक में महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का एलान करेगी। इसके अलावा पीएफ के लिए साल 2021-22 के लिए घोषित ब्याज की रकम भी खाताधारकों के खाते में डालेगी।

विज्ञापन


वर्तमान में खुदरा मुद्रास्फीति दर 6.52 फीसदी और उपभोक्ता सूचकांक आधारित मुद्रा स्फीति दर 5.72 फीसदी है। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि महंगाई भत्ते में कम से कम तीन फीसदी की बढ़ोतरी होगी। ऐसा हुआ, तो कर्मचारियों को 41 फीसदी महंगाई भत्ता मिलेगा।

विज्ञापन
  • 47 लाख कर्मचारियों, 68 लाख पेंशनरों और 6.5 करोड़ भविष्य निधि (पीएफ) खाताधारकों को होगा लाभ

खाताधारकोंं का इंतजार होगा खत्म
सरकार की योजना इसी महीने के अंत तक 6.5 करोड़ पीएफ खाताधारकों के खाते में भी साल 2021-22 की ब्याज रकम डालने की है।

  • गौरतलब है कि बीते साल 12 मार्च को ही ईपीएफओ ने 8.10 फीसदी ब्याज देने की संस्तुति की थी। इसे वित्त मंत्रालय ने बीते साल जून महीने में ही स्वीकार कर लिया था। बावजूद इसके अब तक ब्याज की रकम खाते में नहीं डाली गई है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन


इसलिए हो रही देरी : सरकार के सूत्रों का कहना है कि पीएफ से जुड़े नियमों मेंं बदलाव के बाद ईपीएफओ ने सॉफ्टवेयर में बदलाव किया था। बदलाव की प्रक्रिया शुरू करने मेंं हुई देरी के कारण ब्याज को खाते में डालने में देरी हुई। अब सॉफ्टवेयर के टेस्टिंग का काम पूरा हो चुका है।

  • सूत्रों के अनुसार, साल 2022-23 के लिए ईपीएफओ अगले महीने ही ब्याज दर तय कर इसकी संस्तुति वित्त मंत्रालय से करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed