फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Central government will develop eight new cities to meet the needs of urbanization

केंद्र सरकार शहरीकरण की जरूरतों को पूरा करने के लिए विकसित करेगी आठ नये शहर

Tue, 02 Feb 2021 11:53 PM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Tue, 02 Feb 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Central government will develop eight new cities to meet the needs of urbanization
15th Finance Commission - फोटो : twitter

केंद्र सरकार शहरी क्षेत्र के विस्तार की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए आठ नये शहर विकसित करेगी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पंद्रहवें वित्त आयोग ने आठ राज्यों में आठ नये शहर विकसित करने के लिए 8000 करोड़ रूपये के परिव्यय की सिफारिश की है।

विज्ञापन


केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के सचिव दुर्गाशंकर मिश्रा ने यहां संवाददाताओं से कहा कि मंत्रालय अपनी तरह की पहली इस परियोजना को लागू करने के लिए विस्तृत रूपरेखा सामने लाएगा।
विज्ञापन


जब उनसे पूछा गया कि क्या यह ग्रीनफील्ड परियोजना होगी तो उन्होंने कहा, हां। हम एक तंत्र विकसित करेंगे कि कैसे नये शहर विकसित किये जाएं। सरकार रूपरेखा पर काम करेगी जिसमें छह महीने से लेकर साल भी लग सकता है। उन्होंने कहा कि देश में कई सालों से कोई नया शहर नहीं विकसित हुआ है और वित्त आयोग ने नये शहरों के वास्ते 8000 करोड़ रूपये मंजूर किये हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed