फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   central government wants to vaccinated all the people above the age of 18 by the August 15

कोरोना के खिलाफ जंग: 15 अगस्त तक पूरे देश को वैक्सीनेट करने की तैयारी, घर-घर टीकाकरण के लिए केंद्र ने उठाया बीड़ा

Wed, 21 Apr 2021 12:36 PM IST
Harendra Chaudhary आशीष तिवारी, अमर उजाला, नई दिल्ली
आशीष तिवारी, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 21 Apr 2021 12:36 PM IST
सार

केंद्र सरकार लोगों को घर-घर, जो जहां है उसको वहीं पर टीका लगाने की तैयारी में है। इसके लिए राज्यों के स्वास्थ्य विभाग की ग्राउंड लेवल पर काम करने वाली टीम को प्रशिक्षित भी किया जा रहा है...

विज्ञापन
central government wants to vaccinated all the people above the age of 18 by the August 15
कोरोना वायरस वैक्सीन (सांकेतिक) - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

केंद्र सरकार की योजना के मुताबिक अगले साढ़े तीन महीने यानी 15 अगस्त तक देश के 18 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों को वैक्सीनेट कर दिया जाएगा। योजना के मुताबिक पूरे देश भर में 10 लाख से ज्यादा टीकाकरण के केंद्र बनाए जाएंगे। इसके अलावा लोगों को घर-घर तक टीका लगाने की भी योजना है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक अगले कुछ दिनों में ही दुनियाभर के अलग अलग मुल्कों में लगाई जाने वाली मानकों के अनुरूप वाली वैक्सीन अपने देश में होंगी।

विज्ञापन

टीके के लिए सभी राज्यों से समन्वय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश में एक मई से 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को टीका लगाए जाने की घोषणा की। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और गृह मंत्रालय समेत तमाम अन्य जिम्मेदार महकमे पिछले कुछ महीनों से इस योजना पर लगातार काम कर रहे थे। देशभर में टीकाकरण की योजना को अमलीजामा पहनाए जाने वाली कमेटी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया की उनकी पूरी कोशिश है कि अगले साढ़े तीन महीने यानी 15 अगस्त तक पूरे देश की 18 साल से अधिक उम्र की आबादी को कोरोना का टीका लगाना है। उक्त अधिकारी के मुताबिक इसके लिए देश के सभी राज्यों से समन्वय किया जा चुका है।



विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक 13.5 करोड़ लोगों को लगा टीका

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक अभी हमारे देश में सिर्फ दो कंपनियों का ही टीका उपलब्ध है। बावजूद इसके अब तक तकरीबन 13.5 करोड़ लोगों को वैक्सीनेट किया जा चुका है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि अगले कुछ दिनों में दुनियाभर के अलग-अलग देशों में लगाए जाने वाले कई टीके उपलब्ध हो जाएंगे इस वजह से वैक्सीनेशन ड्राइव की रफ्तार बहुत तेज हो जाएगी। देश में वैक्सीनेशन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने वाली कमेटी के एक वरिष्ठ सदस्य के मुताबिक योजना तो यही है कि सभी प्रांतों में तकरीबन 10 लाख से ज्यादा वैक्सीनेशन सेंटर बनाए जाएं। इसके लिए सभी राज्यों को दिशानिर्देश जारी कर दिए गए हैं राज्यों ने अपने स्तर पर योजनाओं को अमलीजामा पहनाना शुरू कर दिया है और उसकी पूरी डिटेल केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को दी जा रही है।

इसके अलावा केंद्र सरकार लोगों को घर-घर जो जहां है उसको वहीं पर टीका लगाने की तैयारी में है। इसके लिए राज्यों के स्वास्थ्य विभाग की ग्राउंड लेवल पर काम करने वाली टीम को प्रशिक्षित भी किया जा रहा है। इसके अलावा जो सामाजिक संगठन और कॉरपोरेट  ग्रुप इस प्रक्रिया में मदद करना चाहते हैं उन्हें भी केंद्र सरकार ने आगे आने के लिए कहा है।

विज्ञापन

...और भी वैक्सीन आएंगी बाजार में

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सब को टीकाकरण के फैसले के बाद देश में दुनिया के अलग-अलग मुल्कों में लगाई जाने वाली वैक्सीन के आयात की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अभी तक देश में भारत बायोटेक की कोवैक्सीन और सीरम इंस्टीट्यूट की कोविशील्ड बाजार में है। केंद्र सरकार ने रूसी स्पूतनिक वैक्सीन को भी भारत में लगाने की अनुमति दी है। इसके अलावा अगले कुछ दिनों में पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल की जाने वाली फाइजर बायोइनटेक, जॉनसन एंड जॉनसन की सिंगल डोज वैक्सीन, मोडर्ना, साइनोफॉर्म और सिनोवेक जैसी वैक्सीन को भी भारत में अनुमति मिलने वाली है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक जब इन सभी वैक्सीन को अनुमति मिल जाएगी, तो देश में रोजाना होने वाली वैक्सीनेशन की संख्या भी बढ़ जाएगी। इस वक्त देश में महज दो कंपनियों की वैक्सीन से तकरीबन 30 लाख से ज्यादा लोगों को रोजाना वैक्सीनेट किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed