फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Central Government to present CAG report on Rafale deal today

केंद्र सरकार संसद में आज पेश करेगी राफेल विमान सौदे पर कैग रिपोर्ट

Tue, 12 Feb 2019 03:03 AM IST
Prabudhh Jain न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prabudhh Jain Updated Tue, 12 Feb 2019 03:03 AM IST
विज्ञापन
Central Government to present CAG report on Rafale deal today
राफेल विमान

राफेल सौदे में कथित घोटाले के विपक्ष के आरोपों के बीच मोदी सरकार मंगलवार को संसद में कैग रिपोर्ट रखेगी। प्रोटोकॉल के तहत नियंत्रक व महालेखा परीक्षक (कैग) अपनी रिपोर्ट की एक प्रति राष्ट्रपति और दूसरी प्रति वित्त मंत्रालय को भेजते हैं। सूत्रों के अनुसार, राफेल पर कैग रिपोर्ट राष्ट्रपति को भेज दी गई है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


राष्ट्रपति भवन से कैग रिपोर्ट लोकसभा स्पीकर के कार्यालय और राज्यसभा के चेयरमैन के कार्यालय भेजी जाती है। 16वीं लोकसभा का मौजूदा सत्र बुधवार को स्थगित हो रहा है। यह मौजूदा सरकार का आखिरी सत्र है। सूत्रों का कहना है कि इसलिए सरकार मंगलवार को ही कैग रिपोर्ट संसद में रखेगी। अप्रैल-मई में आम चुनाव के बाद 17वीं लोकसभा का गठन होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, कैग ने राफेल पर 12 चैप्टर की रिपोर्ट तैयार की है। रक्षा मंत्रालय ने राफेल विमान पर विस्तृत जवाब और संबंधित रिपोर्ट कैग को सौंपी थी। इसमें खरीद प्रक्रिया की जानकारी के साथ 36 राफेल विमानों की कीमत भी बताई गई थी।

राफेल पर फिर गरमाई सियासत

एक अंग्रेजी अखबार ने सोमवार को रिपोर्ट छापी कि राफेल सौदे में भ्रष्टाचार से जुड़े अहम प्रावधानों को हटाया गया। इसके बाद सियासत फिर गरमा गई। बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि चौकीदार के लिए राष्ट्रीय हितों से समझौता किया जा रहा है। वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम पर अंबानी की मदद करने का फिर आरोप लगाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed