{"_id":"60e8c7618ebc3ebc8904edae","slug":"central-government-says-the-entire-country-will-be-covered-by-december-in-a-single-window-for-industrial-clearance","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र सरकार : औद्योगिक मंजूरी के लिए एकल खिड़की में दिसंबर तक समूचा देश होगा शामिल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केंद्र सरकार : औद्योगिक मंजूरी के लिए एकल खिड़की में दिसंबर तक समूचा देश होगा शामिल
Sat, 10 Jul 2021 03:32 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sat, 10 Jul 2021 03:32 AM IST
सार
- वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने बताया कि यह एक ऐसा मंच होगा जहां औद्योगिक बुनियादी ढांचे से जुड़ी सभी जानकारी, कनेक्टिविटी, इंफ्रा, प्राकृतिक संसाधनों की उपलब्धता, खाली प्लाटों का विवरण और लोगों के संपर्क आदि उपलब्ध रहेंगे। अप्रैल के बाद से इस वेबसाइट पर आने वालों की संख्या में हर महीने 30 फीसदी इजाफा हुआ है। जून में 55 हजार बार इसे खोला गया।
विज्ञापन
Ministry of AYUSH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्र सरकार की पहल के तहत दिसंबर तक देश के सभी राज्यों को औद्योगिक मंजूरी के लिए बनी जीआईएस आधारित एकल खिड़की प्रणाली में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
जमीन खरीद से लेकर व्यवसायों व उद्योगपतियों की सभी जरूरी जानकारियां मिलेंगी
इसके तहत निवेशकों और को देश में व्यवसाय शुरू करने के लिए जमीन खरीद से लेकर विभिन्न व्यवसायों और उद्योगपतियों से जुड़ी सभी जानकारी एक ही मंच पर उपलब्ध होगी। अब तक पहले चरण में 17 राज्यों को शामिल किया गया था।
विज्ञापन
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने शुक्रवार को बयान जारी कर बताया कि यह एक ऐसा मंच होगा जहां औद्योगिक बुनियादी ढांचे से जुड़ी सभी जानकारी, कनेक्टिविटी, इंफ्रा, प्राकृतिक संसाधनों की उपलब्धता, खाली प्लाटों का विवरण और लोगों के संपर्क आदि उपलब्ध रहेंगे।
विज्ञापन
अभी इस प्रणाली में 5.5 लाख हेक्टेयर भूमि में फैले करीब 4000 औद्योगिक पार्कों का ब्योरा इस एकल खिड़की पर मौजूद है। दिसंबर के अंत तक इसमें समूचे देश को शामिल किया जाएगा। मंत्रालय के मुताबिक अप्रैल के बाद से इस वेबसाइट पर आने वालों की संख्या में हर महीने 30 फीसदी इजाफा हुआ है। जून में 55 हजार बार इसे खोला गया।
विदेश से अमेरिकी निवेशकों ने सबसे अधिक जानकारियां देखीं
मंत्रालय के मुताबिक भारत के अलावा विदेश से सबसे अधिक अमेरिकी निवेशक वेबसाइट पर गए। इसके बाद ऑस्ट्रेनिया, ब्रिटेन, सिंगापुर, यूएई, जर्मनी और इंडोनेशिया के निवेशकों ने भी वेबसाइट पर जाकर जानकारी हासिल की है।