{"_id":"5fbe4a7e8ebc3e8cba6c4c2f","slug":"central-government-plans-to-start-national-helpline-for-kinnar-community","type":"story","status":"publish","title_hn":"किन्नर समुदाय के लिए जल्द शुरू हो सकती है राष्ट्रीय हेल्पलाइन, योजना बना रही सरकार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
किन्नर समुदाय के लिए जल्द शुरू हो सकती है राष्ट्रीय हेल्पलाइन, योजना बना रही सरकार
Wed, 25 Nov 2020 05:44 PM IST
मुकेश कुमार झा
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Wed, 25 Nov 2020 05:44 PM IST
विज्ञापन
हेल्प लाइन (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : फाइल फोटो
किन्नर समुदाय को कानूनी, स्वास्थ्य एवं मनोवैज्ञानिक सहयोग मुहैया कराने के लिए केंद्र सरकार राष्ट्रीय हेल्पलाइन की शुरुआत करने की योजना बना रही है। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।
विज्ञापन
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय शहरों में हेल्पलाइन का संचालन करने के लिए स्वयंसेवकों और साझेदार संगठनों के साथ तालमेल की योजना बना रहा है ताकि फोन पर काउंसिलिंग की पेशकश के अलावा भी उनका सहयोग किया जा सके।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि देश के पांच जोन में विशेषज्ञों की समिति का गठन किया जाएगा जो समुदाय के सदस्यों को कानूनी, स्वास्थ्य और मनोवैज्ञानिक सहयोग मुहैया कराएंगे।
विज्ञापन