फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   central government launches 22 bamboo clusters in 9 states in order to double the income of farmers

राष्ट्रीय बांस मिशन: किसानों की आय दोगुना करने के लिए नौ राज्यों में 22 कलस्टर बनाए गए

Wed, 09 Sep 2020 03:04 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 09 Sep 2020 03:04 AM IST
विज्ञापन
central government launches 22 bamboo clusters in 9 states in order to double the income of farmers
बांस की बाड़ बनाते मजदूर - फोटो : ANI

किसानों की आय को दोगुना करने के लिए भारत सरकार के राष्ट्रीय बांस मिशन के तहत नौ राज्यों में 22 कलस्टर बनाए जाएंगे। कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने मंगलवार को एक वर्चुअल कार्यक्रम में, राष्ट्रीय बांस मिशन (एनबीएम) के लिए ‘लोगो’ (प्रतीक चिन्ह) को भी जारी किया।

विज्ञापन


केंद्र सरकार की मंशा किसानों को बांस के उत्पादन के लिए प्रेरित करके बांस के सामान और बांस के निर्यात को बढ़ावा देना है। दुनिया में बांस उत्पादन में अग्रणी होने के बावजूद भारत का निर्यात न के बराबर है। देश में बांस की खेती के प्रसार को देखते हुए मोदी सरकार 2014 से इस पर सतत कार्य कर रही है।
विज्ञापन


इसके लिए केंद्र सरकार ने वर्ष 2017 में भारतीय वन अधिनियम 1927 का संशोधन करके बांस को पेड़ों की श्रेणी से हटा दिया है। उन्होंने कहा कि नतीजतन, अब कोई भी बांस और उसके उत्पादों में खेती और व्यवसाय कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बांस को बढ़ावा देने के लिए बांस की आयात नीति को भी बदला गया। इसका मकसद स्थानीय स्तर पर बांस उद्योग से जुड़े लोगों की तरक्की, संरक्षण और बांस के निर्यात के माध्यम से किसान की आय को बढ़ाना है। बांस के क्लस्टर (समूहों) की स्थापना मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, ओडिशा, असम, नागालैंड, त्रिपुरा, उत्तराखंड और कर्नाटक में की जाएगी।

तोमर ने कलस्टर का उदघाटन करते हुए कहा कि बांस का उपयोग भारत में एक प्राचीन परंपरा रही है और अब इसे आधुनिक तकनीक के साथ समर्थन दिया जा रहा है। बांस उद्योग के लिए युवाओं को प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।

राष्ट्रीय बांस मिशन का आधिकारिक लोगो तैयार करने के लिए माई-जीओवी प्लेटफॉर्म के जरिये एक ऑनलाइन प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। देशभर से मिली 2033 प्रविष्टियों में से तेलंगाना के साई राम गौड एडिगी द्वारा विकसित डिजाइन को चुना गया व उन्हें नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया।


बांस मिशन के लोगो में बांस की छवि भारत के विभिन्न हिस्सों में बांस की खेती को चित्रित करती है। लोगो के चारों ओर औद्योगिक पहिया, बांस क्षेत्र के औद्योगीकरण के महत्व को दर्शाता है। लोगो में सुनहरे पीले व हरे रंग का संयोजन दर्शाता है कि बांस ‘हरा सोना’ है। आधा औद्योगिक पहिया और आधा किसान सर्कल किसानों और उद्योग दोनों के लिए बांस के महत्व को दर्शाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed