{"_id":"60a18d99c09aad6a5670bca7","slug":"central-government-instructions-stop-the-shedding-of-dead-bodies-in-the-ganges-in-up-and-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र ने यूपी-बिहार को दिया निर्देश: कहा- गंगा में शवों को बहाने से रोकें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केंद्र ने यूपी-बिहार को दिया निर्देश: कहा- गंगा में शवों को बहाने से रोकें
Mon, 17 May 2021 02:54 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Mon, 17 May 2021 02:54 AM IST
सार
- 15-16 मई को एक समीक्षा बैठक में जलशक्ति मंत्रालय ने कहा, हाल ही में कई रिपोर्ट में कहा गया है कि गंगा और उसकी सहायक नदियों में शवों और अधजली और सड़ी-गली लाशों को बहाया जा रहा है, जो बेहद खतरनाक है
विज्ञापन
शव के अंतिम संस्कार के लिए गंगा किनारे लोग
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए केंद्र सरकार ने उत्तर प्रदेश और बिहार को निर्देश दिया है कि गंगा और उसकी सहायक नदियों में शवों को बहाने से रोकें। केंद्र ने यह भी कहा है कि संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी के बाद नदियों में शवों को बहाए जाने पर उनके सुरक्षित और सम्मानजनक अंतिम संस्कार पर ध्यान केंद्रित करें।
विज्ञापन
15-16 मई को एक समीक्षा बैठक में जलशक्ति मंत्रालय ने कहा, हाल ही में कई रिपोर्ट में कहा गया है कि गंगा और उसकी सहायक नदियों में शवों और अधजली और सड़ी-गली लाशों को बहाया जा रहा है, जो बेहद खतरनाक है। राज्यों के प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को निर्देश दिए गए हैं कि वे स्वास्थ्य विभागों की राय से पानी की गुणवत्ता की निगरानी करें।
विज्ञापन