रणनीति: कश्मीर टारगेट किलिंग पर एक्शन में केंद्र सरकार, गृहमंत्री शाह ने आंतरिक सुरक्षा पर की अहम बैठक
राज्यों के डीजीपी और आईजीपी शामिल हुए। एनएसए अजित डोभाल और आईबी प्रमुख अरविंद कुमार भी मौजूद रहे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सोमवार को घाटी में नए सिरे से शुरू टारगेट किलिंग समेत, ड्रोन हमले, अंतरराष्ट्रीय सीमा पर ताजा हालात समेत, नक्सल और अन्य आंतरिक सुरक्षा के मसलों पर बैठक की। बंद कमरे में आयोजित इस बैठक में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, गृह सचिव अजय भल्ला राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल और इंटेलिजेंस ब्यूरो के प्रमुख अरविंद कुमार भी थे।
बैठक में राज्यों के पुलिस महानिदेशक और पुलिस महानिरीक्षक भी शामिल हुए। राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन (एनएसएससी) के रूप में यह बैठक प्रत्यक्ष और ऑनलाइन दोनों रूपों में हुई। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के अधिकांश पुलिस महानिदेशक ने इसमें ऑनलाइन भाग लिया। इससे पहले एक अधिकारी ने बताया कि बैठक में जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थितियों, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों, सीमा पार अपराधों, ड्रग्स और अन्य मुद्दों पर विस्तृत चर्चा होने की उम्मीद है, जो आंतरिक सुरक्षा के खतरे से संबंधित हैं।
Delhi: National Security Strategies Conference,chaired by HM Shah, concluded today at Intelligence Bureau HQ. It deliberated on internal security challenges&discussed ways to tackle them firmly
विज्ञापन विज्ञापन
Ahead of Conference, HM laid wreath for security force personnel who lost their lives pic.twitter.com/fM4v75JpFI— ANI (@ANI) October 18, 2021
बैठक में खतरों पर काबू पाने और आंतरिक सुरक्षा बढ़ाने के लिए संयुक्त प्रयासों पर चर्चा की गई। बैठक दोपहर करीब 3 बजे शुरू हुई। दरअसल, आंतरिक सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करने वाले मुद्दों पर चर्चा करने के लिए हर साल यह वार्षिक बैठक आयोजित होती है। इसमें शांति बहाली के साथ-साथ केंद्र शासित प्रदेश में आतंकवादी गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई की योजना भी है।